Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डेट के कलाकारों ने शिमला में राष्ट्रीय नाटक प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते’
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    डेट के कलाकारों ने शिमला में राष्ट्रीय नाटक प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते’

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डेट के कलाकारों ने शिमला में राष्ट्रीय नाटक प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते’

    *प्रतियोगिता में माई की भूमिका निभाने वाली डॉ रागिणी भूषण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। डेट के द्वारा असगर वजाहत द्वारा लिखित नाटक ‘जिस लाहौर नही वेख्या वो जन्मया नई’ का सफल मंचन किया गया। जिसका निर्देशन अनुज प्रसाद ने किया। उपरोक्त नाटक ने हिमाचल प्रदेश के शिमला एवं सोलन में नाटक के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता के झंडे गाड़ दिए। 29 प्रांतों की 32 टीमों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया, जिसमें ‘उपरोक्त नाटक को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    सभी कलाकारों को सम्मानित करने के लिये जी टाउन क्लब के जश्न सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमेरिका से पधारी मुख्य अतिथि डेट की अध्यक्ष रेणुका सिंह, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष डॉ प्रसेनजित तिवारी, समाजसेवी विजय सिंह राणा, शिक्षाविद जूही समर्पिता, वरिष्ठ रंगकर्मी हरि मित्तल, निजाम खान ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सभी कलाकारों ने अपने अपने अनुभव साझा किए एवं जमशेदपुर में पुनः रंगमंच को बल प्रदान करने का संकल्प लिया। रेणुका सिंह ने डेट के महासचिव एवं निर्देशक अनुज प्रसाद की भूमिका की भूरी भूरी प्रशंसा की। हरी मित्तल ने पुरस्कृत कलाकारों को सावधान किया कि पुरस्कार पा कर अंहकार में न डूबें। निजाम सर ने कलाकारों के मेहनत को सराहा। डॉ प्रसेनजित तिवारी ने टीम को पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की।
    प्रतियोगिता में माई की भूमिका निभाने वाली डॉ रागिणी भूषण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। अन्य कलाकारों में विक्की, शमीम, सतनाम, मयंक को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिये सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
    स्वरूचि भोज के पश्चात वरिष्ठ रंगकर्मी स्वर्गीय गोविंद शरण को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम समाप्त हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को सौंपा पाँच सूत्रीय मांग पत्र
    Next Article उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

    Related Posts

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    May 26, 2026

    मुंबई में 60 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

    May 26, 2026

    विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर जोर

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    CBSE पोर्टल स्थिर: IIT टीम तकनीकी खामियों की जांच में जुटी

    भारत में जनस्वास्थ्य: बाज़ार की पकड़ और ग्रामीण चुनौती

    मुर्शिदाबाद निरुद्ध केंद्र: 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में

    जनसांख्यिकी परिवर्तन समिति गठित: अमित शाह

    मुंबई में 60 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

    काशीगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेप-पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार

    एआई: मानवता के लिए वरदान या महाविनाश का खतरा?

    विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर जोर

    अमेरिका-ईरान तनाव: क्या पश्चिम एशिया फिर युद्ध की ओर?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.