Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को सौंपा पाँच सूत्रीय मांग पत्र
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को सौंपा पाँच सूत्रीय मांग पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को सौंपा पाँच सूत्रीय मांग पत्र

    त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की पाँच महत्वपूर्ण समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जिला उपायुक्त को विस्तृत मांग पत्र सौंपा। विधायक पूर्णिमा साहू ने इन मुद्दों के समाधान की दिशा में जिला प्रशासन से शीघ्र ठोस और प्रभावी कार्रवाई की अपील की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव भी मौजूद रहे। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने और संबंधित विभागों के माध्यम से यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

    मांगपत्र में शामिल प्रमुख समस्याएं हैं:
    बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे निर्माण कार्य: विधायक पूर्णिमा साहू ने जानकारी दी कि बिरसानगर में पीएमएवाई के अंतर्गत बन रहे आवासों का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। नोडल एजेंसी जुडको और स्थानीय देखरेख एजेंसी जेएनएसी होने के बावजूद अब तक अप्रोच रोड नहीं बना है, परिसर में बिजली-पानी की सुविधा नहीं है, सिविक एमेनिटीज का अभाव है और तय समय सीमा के बावजूद लाभुकों को आवास हस्तांतरित नहीं किया गया है।
    मोहरदा जलापूर्ति योजना: विधायक ने बताया कि इस योजना के तहत कंपाउंड वॉल निर्माण और रॉ वॉटर स्टोरेज के लिए सेटलिंग पॉइंट का प्रस्ताव जिला योजना समिति को भेजा गया है, लेकिन अब तक स्वीकृति लंबित है। नए इंटेक वेल के लिए प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा गया है, जो अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है। जिससे योजना की प्रगति बाधित हो रही है।

    प्रोफेशनल कॉलेज का उपयोग न हो पाना: विधायक ने बताया कि 2019 में बारा रोड, सिदगोड़ा स्थित इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन अब तक कॉलेज का हस्तांतरण नहीं हुआ है और शैक्षणिक सत्र शुरू नहीं हो सका है। सुरक्षा के अभाव में चोरी की घटनाएं हो रही हैं और रखरखाव के अभाव में भवन क्षतिग्रस्त हो रहा है।

    सार्वजनिक टॉयलेट एवं सामुदायिक भवनों की बदहाल स्थिति: कई सुलभ शौचालयों और सामुदायिक भवनों में बिजली और पानी की सुविधा नहीं है, जिससे ये अव्यवस्थित हैं और जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक पूर्णिमा साहू ने मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारीडीह में बेखौफ अपराधियों ने दुकान से सामान लेने के बाद पैसे के बदले हथियार लहराया
    Next Article डेट के कलाकारों ने शिमला में राष्ट्रीय नाटक प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते’

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *केशरवानी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती*

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.