बारीडीह में बेखौफ अपराधियों ने दुकान से सामान लेने के बाद पैसे के बदले हथियार लहराया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह में बेखौफ अपराधियों ने एक दुकान से सामान लेने के बाद पैसे के बदले हथियार लहरा कर दहशत फैला दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधी दुकान पर पहुंचे और कुछ सामान लेने के बाद जब दुकान में बैठी महिला ने पैसे मांगे तो युवकों ने हथियार का भय दिखा दिया और चलते बने. घटना के बाद शहर के पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं वहीं बाजार के कारोबारी में इसको लेकर घर नाराजगी व्याप्त है. घटना मंगलवार दिन के करीब 09:45 बजे के आसपास की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

