Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने व्यक्तिगत समस्याओं तथा सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर यथोचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया गया। इस दौरान नागरिकों ने वृद्धा पेंशन, चौकदार नियुक्ति के संबंध में, एनएचएआई द्वारा जमीन अधिग्रहण के विरूद्ध लंबित मुआवजा भुगतान, पीडीएस दुकान आवंटन की मांग, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ, भूमि विवाद, मकान मालिक द्वारा घर खाली कराने के लिए समय विस्तार की मांग, शराब दुकान का लाइसेंस, अतिक्रमण, पार्किंग संबंधी समस्या, कार्य विस्तार, संस्थान द्वारा अनुभव प्रमाम पत्र एवं बकाया भुगतान समेत सामाजिक सुरक्षा व अन्य मूलभूत समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। साथ ही मजदूर संघ, दलमा क्षेत्र ग्राम सुरक्षा मंच व अन्य प्रतिनिधिमंडल ने भी अपनी बातों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसे गंभीरता से सुनते हुए प्रशासन की ओर से यथोचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया गया।

    इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। वहीं अन्य प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध रूप से समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है और जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से सीधा संवाद स्थापित कर समाधान की दिशा में ठोस पहल का प्रयास है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेट के कलाकारों ने शिमला में राष्ट्रीय नाटक प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते’
    Next Article सैल्यूट तिरंगा ने डॉक्टर डे पर डॉक्टरों को किया सम्मानित

    Related Posts

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    May 26, 2026

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    May 26, 2026

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    CBSE पोर्टल स्थिर: IIT टीम तकनीकी खामियों की जांच में जुटी

    भारत में जनस्वास्थ्य: बाज़ार की पकड़ और ग्रामीण चुनौती

    मुर्शिदाबाद निरुद्ध केंद्र: 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में

    जनसांख्यिकी परिवर्तन समिति गठित: अमित शाह

    मुंबई में 60 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

    काशीगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेप-पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार

    एआई: मानवता के लिए वरदान या महाविनाश का खतरा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.