Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आज दिनांक 25.06.2025 को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (पीएम जनमन) के तहत जामताड़ा जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के अनुसूचित जनजाति बहुलता वाले पंचायतों के गांवों/टोलों में विशेष शिविर का आयोजन कर जनजातीय परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें कैंप के माध्यम से योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है।

    इसी क्रम में आज जिले के करमाटांड़ प्रखंड के बरादाहा पंचायत के हथियापाथर, बरादाहा एवं हरिहरपुर तथा तारबहाल पंचायत के मोहलीडीह एवं तेतुलबंधा पंचायत में, इसी प्रकार जामताड़ा प्रखंड के पंजनियाँ पंचायत, नारायणपुर के नारोडीह (बैद्यनाथपुर) एवं झिलुवा (कुंडुआटांड़), नाला प्रखंड के दलाबड़ पंचाय के आसनजुड़ी एवं मोरबासा पंचायत के भूली में, फतेहपुर पंचायत के आसनबेड़िया पंचायत (संबद्ध ग्राम दिनारी, जगतडीह, पथराबाद, छोटूरायडीह, फूलशहरी, आमशहरी, कालूडीह, उत्तमडीह, धसनियां, बोराबाद, दोहमानी, आसनबेड़िया, अंधारी एवं भातुडीह) एवं कुंडहित के सुद्राक्षिपुर पंचायत के जोकपहाड़ी गांव में विशेष शिविर आयोजित किया गया।

    आयोजित शिविर में विभाग द्वारा विभिन्न स्टाल लगाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय, पीएम किसान, केसीसी, जनधन योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, रोजगार एवं आजीविका योजना यथा मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण के अलावा महिला एवं बाल विकास से जुड़े योजनाओं की जानकारी दी गई एवं लाभुकों से उनका आवेदन लिया गया एवं कई आवेदनों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया।

    उल्लखेनीय है कि विगत 15 जून से आगामी 15 जुलाई 2025 तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा शिविर में लोगों के आवेदन को लेकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिससे लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के निर्देश पर जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, जामताड़ा परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का हुआ आयोजन; 15 कंपनियों /संस्थाओं ने लिया भाग
    Next Article आपातकाल पर एक प्रदर्शनी एवं सेमिनार का आयोजन जिलाध्यक्ष सुमित शरण के अध्यक्षता में किया गया

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.