Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में हत्या का मामला: दो अभियुक्त गिरफ्तार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में हत्या का मामला: दो अभियुक्त गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में हत्या का मामला: दो अभियुक्त गिरफ्तार

    जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें राहुल कुमार सिंह उर्फ लेफ्टी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों रणविजय सिंह और राजेश कुमार साव को गिरफ्तार किया है।

    वादी राजेश कुमार सिंह, उम्र 48 वर्ष, पिता सीताराम सिंह, सा० कृष्णानगर रोड़ नं0 06, थाना मिहिजाम, जिला जामताड़ा के लिखित आवेदन के आधार पर उनके पुत्र राहुल कुमार सिंह को दिनांक 30.01.2025 की रात्रि गोली मार कर हत्या कर देने के आरोप में मिहिजाम थाना कांड संख्या 10/25, दिनांक 01.02.2025 धारा 103 (1)/61 (2) बी०एन०एस० एवं 27 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया।

    उक्त कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा विकाश आनन्द लागुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया। उक्त विशेष दल के द्वारा मृत्तक की स्कूटी जो हत्या के पश्चात् अभियुक्तों द्वारा दूसरे जगह छिपाया गया था, उसे विशेष दल के द्वारा बरामद कर अनुसंधान में आये बिन्दुओं को जोड़ते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों तक पहुँची। उसी कम में रणविजय सिंह, पे० राजपाल सिंह, ग्राम अल्लाडीह, थाना डाबर मोड़ (रूपनारायणपुर) जिला प० वर्द्धमान एवं राजेश कुमार साव, पिता स्व० रामबाबु साव, सा० कुर्मीपाड़ा पाईपलाईन, थाना मिहिजाम जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि ये लोग अपने साथियों के सहयोग से 3,00,000/- रू० का प्रलोभन में आकर षड्यंत्र के तहत् राहुल कुमार सिंह उर्फ लेफ्टी को कानगोई फाटक से करीब 100 मीटर की दूरी पर हासीपहाड़ी जाने वाला रास्ता के पास हत्या कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना-अपना स्वीकारोक्ति बयान में घटना घटित करने की बात को स्वीकार किया तथा बताया कि इस घटना में उनलोगों के द्वारा तीन हथियार का प्रयोग किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार साव के निशानदेही पर एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

    गिरफ्तार अभियुक्त रणविजय सिंह पूर्व में भी हत्या के कांड में चितरंजन थाना के कांड में जेल जा चुके हैं।

    गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 02

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला प्रखंड मुख्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, स्थानीय लोगों को मिली विभिन्न सेवाएं
    Next Article जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के सौजन्य से आज प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय जामताड़ा में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.