Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के सौजन्य से आज प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय जामताड़ा में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के सौजन्य से आज प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय जामताड़ा में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के सौजन्य से आज प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय जामताड़ा में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

    _*प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राधा कृष्ण, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अभिनव सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ विधिवत शुभारंभ*_

    आज दिनांक 02.02.2025 को प्रखंड सह अंचल कार्यालय जामताड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राधा कृष्ण, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अभिनव सहित अन्य के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व अतिथियों के आगमन पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

    _*विधिक जागरूकता शिविर का उठाएं लाभ*_

    वहीं इस मौके पर प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश श्री राधा कृष्ण ने शिविर के उद्देश्य के संदर्भ में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि या शिविर पूरे जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने विधिक जागरूकता शिविर के संदर्भ में भी लोगों को जानकारी दी और इसका लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर जरूरी जानकारी प्रदान किया।

    _*सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लें भरपूर लाभ*_

    वहीं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस विधिक जागरूकता शिविर में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी प्रदान की जा रही है, आपलोग इसका बढ़कर लाभ उठाएं, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लें, सरकार की जो भी महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है, शिविर के माध्यम से आप लोग इसका भरपूर लाभ उठाएं, अन्य लोगों को भी जागरूक करें ताकि योजना के प्रति सभी अवगत हो सके और उसका लाभ उठा सके। सरकार का उद्देश्य है कि सभी योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को योजना का लाभ मिले, जिसके लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है, इसका बढ़ चढ़ कर लाभ उठाएं।

    _*शिविर में लगाए गए स्टालों का हुआ निरीक्षण; परिसंपत्तियों का हुआ वितरण*_

    वहीं आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाया गया, जिसमें संबंधित विभागों की ओर से संचालित योजनाओं के संदर्भ में लोगों को जानकारी दी गई।
    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त एवं अन्य के द्वारा स्टालों का निरीक्षण किया गया। वहीं शिविर के माध्यम से छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं अन्य लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया गया। इस दौरान कई लाभुकों को मईया सम्मान योजना का स्वीकृति पत्र के अलावा साइकिल वितरण सहित कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

    _*इस मौके पर*_ अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, जामताड़ा, प्रशिक्षु डीएसपी श्री चंद्रशेखर, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा श्री सुजीत कुमार सिंह, अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री अबिश्वर मुर्मू सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में हत्या का मामला: दो अभियुक्त गिरफ्तार
    Next Article 5 को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों का बजट का विरोध एवं प्रदर्शन

    Related Posts

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    November 21, 2026

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    November 21, 2026

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय की चार छात्राएं टॉप टेन में चयनित

    सिमरिया धाम में तीसरी और अंतिम परिक्रमा शांतिपूर्वक संपन्न

    सुशासन दिवस एवं नीतीश संवाद पर जदयू परिवार ने तैयारी बैठक

    सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटायी गयी 75 अवैध दुकानें व झोपड़ियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.