Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण, शुद्ध और सतत जलापूर्ति हेतु दिए कई आवश्यक सुझाव
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण, शुद्ध और सतत जलापूर्ति हेतु दिए कई आवश्यक सुझाव

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण, शुद्ध और सतत जलापूर्ति हेतु दिए कई आवश्यक सुझाव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा जलापूर्ति योजना से स्थानीय निवासियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में आ रही बाधाओं का निरीक्षण किया। शनिवार को उन्होंने मोहरदा स्थित परियोजना स्थल का दौरा किया और वर्षभर शुद्ध एवं निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के बाद, विधायक ने जिला प्रशासन से जल परियोजना स्थल पर सेटलिंग पॉन्ड, गेट और बाउंड्री वॉल के निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि सेटलिंग पॉन्ड के निर्माण से बारिश और गर्मी के मौसम में स्वच्छ एवं सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से इस परियोजना को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, विधायक ने जिला योजना समिति में इस मांग को उठाने की घोषणा की है और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।

    नए इंटेक वेल की मांग:
    विधायक ने राज्य सरकार से स्वर्णरेखा नदी में एक नया इंटेक वेल बनाने की भी मांग की है, जो वर्तमान इंटेक वेल से 50 फीट की दूरी पर होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान इंटेक वेल नदी के किनारे पर स्थित है, जिससे मानसून में प्रदूषित जल संग्रहित होता है और गर्मियों में पानी की कमी का सामना करना पङता है। नई इंटेक वेल को नदी के मध्य में बनाया जाएगा, जिससे बारिश में स्वच्छ जल और गर्मी में पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

    इस दौरान बिरसानगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बोलटू सरकार, धीरज कुमार, कृपा गोप, नारायण गोप, सुमन दास, निर्मल हेम्ब्रम, अविनाश कुमार, सनोज कुमार, सीमा दास, ममता भूमिज समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का यह रोड मैप है यह बजट:बिद्युत बरण महतो
    Next Article केंद्रीय बजट 2025 का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत, बजट को बताया- महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और आर्थिक समृद्धि का सशक्त दस्तावेज, पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार

    Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    June 13, 2026

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.