Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नौकरी की मांग को ले मृतक के परिजनों ने अमलगम कंपनी गेट पर किया प्रदर्शन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नौकरी की मांग को ले मृतक के परिजनों ने अमलगम कंपनी गेट पर किया प्रदर्शन

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नौकरी की मांग को ले मृतक के परिजनों ने अमलगम कंपनी गेट पर किया प्रदर्शन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया:कांड्रा के करणगिरी गुढ़ा निवासी स्व0 मेघनाथ महतो की पत्नी भानुमति महतो ने नौकरी की मांग को लेकर अपने परिवार व कई ग्रामीणों के साथ शनिवार को अमलगम स्टील कंपनी गेट जाम कर समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान भानुमति महतो ने बताया कि उसके पति मेघनाथ महतो कंपनी के जमीनदाता थे और अमलगम स्टील कंपनी में ही कार्यरत थे। बीते 20 जुलाई को उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा आश्रित को नौकरी देने का वादा किया था। किन्तु, अब नौकरी देने से उनके द्वारा इनकार किया जा रहा है। काफी दिनों तक कंपनी का चक्कर लगाने के बाद उन्हे गेट जाम करने को बाध्य होना पड़ा। उसके समर्थन में जिप सदस्य पिंकी मंडल एवं जेबीकेएसएस नेता राहुल देव महतो भी कंपनी पहुँचे और कंपनी के एचआर हेड बीएन प्रसाद से वार्ता की। किन्तु, वार्ता में बात नहीं बनी। गेट जाम की सूचना पर कांड्रा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने मृतक के परिजनों एवं कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की। उंक्त वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया गया। साथ ही, मृत्यु के उपरांत मिलने वाले भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा संस्थान से मिलने वाली लाभ को दिलाने का प्रयास किए जाने व जीविकोपार्जन के लिए मिलने वाले लाभ पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया। तत्पश्चात उंक्त गेट जाम को वापस लिया गया। बताया गया है कि इन मुद्दों को लेकर आगामी मंगलवार को पुनः 11 बजे मृतक के परिजनों, विस्थापित समिति, प्रशासन और प्रबंधन के बीच वार्ता होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. अजय कुमार का जन्मदिन, कई कार्यक्रम आयोजित
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ननिहाल मे मना 49 वां जन्मदिन

    Related Posts

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 4, 2026

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.