Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एफएसटी एवं एसएसटी टीम रहें अलर्ट पर; शिकायत मिलने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर पहुंच करें आवश्यक कार्रवाई – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    एफएसटी एवं एसएसटी टीम रहें अलर्ट पर; शिकायत मिलने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर पहुंच करें आवश्यक कार्रवाई – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त सभी कोषांगो के द्वारा किए जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा

    निर्वाचन कार्य को सभी संबंधित गंभीरता से लें; कोषांगो के कार्यों करें अद्यतन; किसी भी स्तर से लापरवाही बरते जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

    जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है; आदर्श आचार संहिता का किसी भी सूरत में उल्लंघन नहीं हो; सुनिश्चित करें अधिकारी – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

    सीमावर्ती बॉर्डर पर रखें कड़ी निगरानी; आने जाने वाले सभी वाहनों का गहनता से करें जांच

    एफएसटी एवं एसएसटी टीम रहें अलर्ट पर; शिकायत मिलने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर पहुंच करें आवश्यक कार्रवाई – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

    आज दिनांक 19.03.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित गठित किए गए सभी कोषांग के कार्यों के अलावा अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा करते हुए सभी कोषांगों के कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रतिनियुक्त किए गए कर्मियों के योगदान के बारे में पृच्छा की एवं स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का जिम्मेवरीपूर्वक निर्वहन करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर बख्शा नहीं जाएगा, संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    उपायुक्त ने कहा कि जिले में चुनाव आयोग की अधिसूचना के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, ऐसे में आचार संहिता को लेकर सभी अलर्ट होकर कार्य करें, आचार संहिता उल्लंघन का मामला आने पर तत्काल कार्रवाई करें। एफएसटी एवं एसएसटी को एक्टिवेट करने तथा सूचना मिलने पर निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्रवाई करें एवं इसकी सूचना हमे भी दें। इसके अलावा उन्होंने बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, दीवार लेखन आदि के हटाने की समीक्षा करते हुए कहा कि एक भी बैनर पोस्टर नहीं दिखना चाहिए। इसके अलावा बैठक में सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ फैसिलिटी सुनिश्चित कराने को लेकर भी उन्होंने शिक्षा विभाग के पदाधिकारी/सभी जेई, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, बीडीओ आदि को मतदान केन्द्रों पर जाकर पेयजल, शौचालय समेत और व्यवस्थाओं कि दोबारा से भौतिक जांच कर सभी सुविधाओं को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उन्होंने जामताड़ा जिला से सटे सीमावर्ती राज्य बंगाल बॉर्डर इलाकों सहित सीमावर्ती जिला से आने जाने वाले सभी वाहनों का सघन जांच का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब, मादक पदार्थों, नकदी आदि का परिवहन या भंडारण नहीं हो, इसके लिए अलर्ट होकर उचित कार्रवाई करें। इसके अलावा उन्होंने चुनाव को लेकर सभी बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति लाने एवं निष्ठापूर्वक दायित्व निर्वहन हेतु निर्देश दिए।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिबाला लकड़ा, अंचल अधिकारी श्री अविश्वर मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती ममता मरांडी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसहायक निर्वाची पदाधिकारी 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार के द्वारा जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक संपन्न
    Next Article माँ ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.