Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसदों का निलंबन सरकार वापस नहीं करती है तो आंदोलन का रुख और कड़ा होगा: हरिमोहन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड राजनीति

    सांसदों का निलंबन सरकार वापस नहीं करती है तो आंदोलन का रुख और कड़ा होगा: हरिमोहन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसदों का निलंबन सरकार वापस नहीं करती है तो आंदोलन का रुख और कड़ा होगा: हरिमोहन

    जामताड़ा :

    पिछले दिनों लोकसभा में सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन में शामिल 142 सांसदों के निलंबन का विरोध अब सड़को पर हो रहा है। शुक्रवार को जामताड़ा अनुमंडल कोर्ट परिसर के समक्ष आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक दलों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसका अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने की। वही विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महागठबंधन की आवाज को दबाना चाहती है। तभी तो संसद भवन के अंदर हुए हमले का जब महागठबंधन के सांसदों ने विरोध किया और मुद्दे पर चर्चा की बात उठाई तो एनडीए सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए सभी 142 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया।

    उन्होंने कहा की संसद में करोड़ों लोगों की बात को उठाने वाले विपक्ष के सांसदों को निलंबित करना समझ से परे है। सभी निलंबित 142 सांसदों का निलंबन वापस ले अन्यथा आने वाले समय में विरोध प्रदर्शन का और कड़ा रुख अपनायेगें। वही सीपीआईएम के जिला महासचिव चंडीदास पूरी ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार इन मुद्दों पर संसद में चर्चा नही करना चाहती है। जनता की आवाज को उठाने वाले सांसदों को सदन से विपक्ष के सांसदों को निलंबित कर रही है। वहीं जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष रबींद्रनाथ दुबे ने भी विपक्ष के सांसदों को सदन से निलंबित करने पर कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार को आने वाले समय में देश का युवा उखाड़ फेंकने का ठान लिया है। मौके पर सीपीआई जिला सचिव कन्हाई माल पहाड़िया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अनवर अंसारी, कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बेबी पासवान, आरजेडी के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, झामुमो जिला सचिव परेश यादव, जेडीयू जिला अध्यक्ष सुनील राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय दुबे, अजीत दुबे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता जय प्रकाश मंडल, कांग्रेस जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष बीरबल अंसारी, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्रशिक्षण देने के प्राप्त निदेश के आलोक में आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
    Next Article पवन ने पीएम विश्वकर्मा योजना का शुरू किया काम, बिरसानगर में 108 फार्म भरवाये

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.