Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाड़ा हाट में सब्जी खरीदने आए युवक की बाइक चोरी, बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान
    Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बाड़ा हाट में सब्जी खरीदने आए युवक की बाइक चोरी, बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाड़ा हाट में सब्जी खरीदने आए युवक की बाइक चोरी, बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला बाड़ा हाट का है, जहां शुक्रवार की शाम सब्जी खरीदने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गयी. घटना के बाद पीड़ित और उनके परिजन परेशान हैं. लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलतपुर पंचायत के वार्ड छह निवासी स्वर्गीय भुवनेश्वर प्रसाद के पुत्र विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार की शाम अपनी हीरो ग्लैमर बाइक- बीआर09जे 9124 से बाड़ा हाट सब्जी खरीदने गए थे. उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सब्जी खरीदने के लिए बाइक खड़ी कर वे चले गये. महज 10 मिनट के भीतर जब वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी. उन्होंने आस-पास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला.
    बताया जाता है कि इससे पहले सात अक्टूबर की रात चलकी गांव में दरवाजे पर खड़ी अपाचे बाइक भी चोरी हो गयी थी. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार बाड़ा पेठिया में मंगलवार और शुक्रवार को लगने वाले हाट के दौरान भी बाइक चोरी की घटनाएं सामने आती रही है.
    बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश:-
    स्थानीय लोगों का दावा है कि पिछले एक महीने में क्षेत्र से करीब आधा दर्जन बाइक चोरी हो चुकी है. इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि हाट-बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्ती और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि बाइक चोरों पर लगाम लगायी जा सके. पीड़ितों को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराने और अपनी गाड़ी का पता लगाने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है, ऐसी शिकायतें भी सामने आती रही है. लगातार हो रही घटनाओं से वाहन मालिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.
    अब सवाल यह है कि आखिर बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस क्या कदम उठा रही है? क्या हाट-बाजार में निगरानी बढ़ाई जाएगी और चोरी गई बाइकों की बरामदगी के लिए ठोस कार्रवाई होगी? क्षेत्र के लोगों को पुलिस की प्रभावी कार्रवाई का इंतजार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSisal App Casino Catalogo Giochi Per Scoperta Rapida
    Next Article कांग्रेसियों ने नरेन्द्र मोदी, अमीत साह, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

    Related Posts

    दुर्गा पूजा को देखते हुए जादूगोड़ा में 33 केवी केबलिंग कार्य पर रोक

    October 9, 2026

    साकची हाई स्कूल में अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    October 9, 2026

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा पूजा को देखते हुए जादूगोड़ा में 33 केवी केबलिंग कार्य पर रोक

    साकची हाई स्कूल में अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    कुपोषण उन्मूलन केवल एक विभाग की जिम्मेवारी नहीं बल्कि सामूहिक प्रयास का विषय है: जिला पदाधिकारी

    बलान नदी में डूबने से 75 वर्षीय मछुआरे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    छौड़ाही पीएचसी में 140 गर्भवती महिलाओं की जांच।

    खोदावंदपुर सीएचसी में 80 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

    कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कृषक क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

    कांग्रेसियों ने नरेन्द्र मोदी, अमीत साह, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.