Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बलान नदी में डूबने से 75 वर्षीय मछुआरे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बलान नदी में डूबने से 75 वर्षीय मछुआरे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बलान नदी में डूबने से 75 वर्षीय मछुआरे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    अहियापुर पुल घाट के पास मछली मारने गए थे रामाशीष सहनी, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मंसूरचक (बेगूसराय)। मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर-2 पंचायत अंतर्गत अहियापुर गांव में गुरुवार की संध्या बलान नदी में डूबने से एक बुजुर्ग मछुआरे की मौत हो गई। मृतक की पहचान अहियापुर निवासी स्वर्गीय प्रसादी सहनी के लगभग 75 वर्षीय पुत्र रामाशीष सहनी के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मिली जानकारी के अनुसार, रामाशीष सहनी का पेशा मछली पकड़ना था। वह गुरुवार की संध्या करीब छह बजे मछली पकड़ने के लिए अहियापुर पुल घाट के समीप बलान नदी में गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगे। नदी में एक व्यक्ति को डूबता देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्परता दिखाते हुए उन्हें नदी से बाहर निकाला।

    इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने जांच के बाद रामाशीष सहनी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    घटना की जानकारी मिलने पर गोविंदपुर-2 पंचायत के मुखिया राममूर्ति चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

    बुजुर्ग मछुआरे की अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है। इस घटना ने मृतक के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछौड़ाही पीएचसी में 140 गर्भवती महिलाओं की जांच।
    Next Article कुपोषण उन्मूलन केवल एक विभाग की जिम्मेवारी नहीं बल्कि सामूहिक प्रयास का विषय है: जिला पदाधिकारी

    Related Posts

    दुर्गा पूजा को देखते हुए जादूगोड़ा में 33 केवी केबलिंग कार्य पर रोक

    October 9, 2026

    साकची हाई स्कूल में अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    October 9, 2026

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा पूजा को देखते हुए जादूगोड़ा में 33 केवी केबलिंग कार्य पर रोक

    साकची हाई स्कूल में अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    कुपोषण उन्मूलन केवल एक विभाग की जिम्मेवारी नहीं बल्कि सामूहिक प्रयास का विषय है: जिला पदाधिकारी

    बलान नदी में डूबने से 75 वर्षीय मछुआरे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    छौड़ाही पीएचसी में 140 गर्भवती महिलाओं की जांच।

    खोदावंदपुर सीएचसी में 80 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

    कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कृषक क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

    कांग्रेसियों ने नरेन्द्र मोदी, अमीत साह, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.