खोदावंदपुर सीएचसी में 80 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में 80 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जरूरत के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गयी और उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी गयी. स्वास्थ्य जांच के दौरान महिलाओं के हीमोग्लोबिन, यूरिन, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, एचबीएसएजी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन एवं ऊंचाई की जांच की गयी. गर्भवती महिलाओं को जरूरत के अनुसार आयरन, कैल्शियम, गैस, मल्टीविटामिन समेत अन्य आवश्यक दवाएं दी गयी. स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को सलाह दी कि स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन संबंधी अधिक जानकारी के लिए वे अपने क्षेत्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र, जीविका दीदी अथवा नजदीकी स्वास्थ्य उपकेंद्र से संपर्क कर सकती है. मौके पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल प्रसाद, बीसीएम वकील मोची एवं एएनएम प्रमिला कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

