Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  सांसद विद्युत महतो ने किया बिस्टुपुर के बाजारों में जनसंपर्क, समर्थन की अपील की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

     सांसद विद्युत महतो ने किया बिस्टुपुर के बाजारों में जनसंपर्क, समर्थन की अपील की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
     सांसद विद्युत महतो ने किया बिस्टुपुर के बाजारों में जनसंपर्क, समर्थन की अपील की।

    भाजपा ने व्यापारी वर्ग की हमेशा चिंता की है, दिया भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन: विद्युत महतो

    सोमवार, जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी विद्युत महतो ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के बिस्टुपुर बाजार व कमानी सेंटर समेत अन्य स्थानों का दौरा किया। इस दौरान बाज़ार में खरीददारी कर रहे लोगों से मुलाकात की व उन्हें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की उपलब्धि बता भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की। जनसंपर्क के दरमियान उन्होंने कई व्यापारियों से भी मुलाकात की। दुकानदार भाइयों को सरकार की उपलब्धि बताते हुए विद्युत महतो ने कहा कि की देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारी होते हैं। भाजपा ने हमेशा से ही देश निर्माण में प्रभावी योगदान दे रहे व्यापारी वर्ग को अपने नीतियों से राहत दी है। कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में भाजपा ने भ्रष्टाचार खत्म कर व सुरक्षा का माहौल देकर व्यापारियों को भयमुक्त शासन दिया है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने व्यापारियों के उत्थान के लिए विशेष नीतियां लागू कर उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा कि नियम में हुए बदलाव के बाद राज्य के करीब 70 हजार कारोबारियों को अप्रैल माह से राहत मिली है। केंद्र सरकार के फैसले के आलोक में झारखंड सरकार ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख किया। इस निर्णय से हजारों की संख्या में छोटे कारोबारियों को फायदा हुआ है। उन्होंने पूर्ववर्ती काँग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि काँग्रेस के जमाखोरों ने महंगाई के खेल से फायदा उठाकर व्यापारी वर्ग को हमेशा से बदनाम किया और महंगाई की वजह व्यापारी वर्ग को बता उनका अपमान किया। आज व्यापार से संबंधित ज़्यादातर कार्य ऑनलाइन सुगमतापूर्वक किये जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता के साथ समय की भी बचत हो रही है। उन्होंने विकास की गति निरंतर जारी रखने के लिए भाजपा को समर्थन देने की बात की।

    पदयात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष, सुरंजन राय, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, रंजू झा, देवेन्द्र सिंह, प्रेम सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से गदरा आनंद मार्ग आश्रम में 3 घंटे का” बाबा नाम केवलम”
    Next Article भाजपा ने व्यापारी वर्ग की हमेशा चिंता की है, दिया है भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन: विद्युत महतो

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.