Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने किया जन आंदोलन का ऐलान सरयू राय ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किये
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सरयू राय ने किया जन आंदोलन का ऐलान सरयू राय ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किये

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरयू राय ने किया जन आंदोलन का ऐलान एक के बाद एक तीन ट्वीट किये श्री राय ने

    सुलगते सवाल………………….

    जब एनजीटी का कोई आदेश इन्द्रा नगर-कल्याण नगर के घरों को तोड़ने का नहीं है, तब जमशेदपुर प्रशासन ने बस्तीवासियों को घर तोड़ने का नोटिस क्यों दिया?

    कहाः प्रशासन से नोटिस दिलवाना और नोटिस के खिलाफ बस्ती मे खड़ा होना दोहरा चरित्र है

    मार्के की बातः हस्तक्षेप याचिका को इस आधार पर ख़ारिज कर दिया कि इसका कोई संबंध एनजीटी के आदेश से नहीं यानी यह नोटिस झारखंड सरकार ने अपने स्तर से दिया है

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने इन्द्रा नगर-कल्याण नगर के 150 घरों को तोड़ने के विरुद्ध जन आंदोलन का ऐलान किया है.

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट में उन्होंने कहाः जमशेदपुर ज़िला प्रशासन द्वारा मनमाना JPLE (झारखंड पब्लिक लैंड एन्क्राचमेंट) नोटिस देकर घरों को तोड़ने की साज़िश के विरूद्ध जनान्दोलन होगा. आज इन्द्रा नगर-कल्याण नगर को नोटिस है तो कल बिरसा नगर की बारी आएगी. कांग्रेस के चुनावी चेहरे “चोर को कहो चोरी करो और साहूकार को कहो जागते रहो” की दोगली नीति पर चल रहे हैं.

    एक अन्य ट्वीट में विधायक श्री राय ने लिखाः सरकार में भागीदार नेताओं को बताना होगा कि जब एनजीटी का कोई आदेश इन्द्रा नगर-कल्याण नगर के घरों को तोड़ने का नहीं है, तब जमशेदपुर प्रशासन ने बस्तीवासियों को घर तोड़ने का नोटिस क्यों दिया? प्रशासन से नोटिस दिलवाना और नोटिस के खिलाफ बस्ती मे खड़ा होना दोहरा चरित्र है.

    श्री राय ने एक्स पर लिखाः एनजीटी कोलकाता बेंच ने इन्द्रा नगर-कल्याण नगर के घरों को तोड़ने के लिए अंचल अधिकारी,जमशेदपुर की नोटिस के विरूद्ध बस्तीवासियों द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका को इस आधार पर ख़ारिज कर दिया कि इसका कोई संबंध एनजीटी के आदेश से नहीं है. यानी यह नोटिस झारखंड सरकार ने अपने स्तर से दिया है.

    उधर, इसी संबंध में श्री राय ने एक बयान जारी कर कहा कि एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल) ने इन्द्रानगर-कल्याण नगर के बस्तीवासियों का घर टूटने के विरूद्ध बस्तीवासियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता श्री संजय उपाध्याय द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका इस आधार पर सुनने से इंकार कर दिया कि बस्तीवासियों का घर तोड़ने के लिए जमशेदपुर के अंचलाधिकारी द्वारा दी गई नोटिस का एनजीटी के प्रासंगिक मुक़दमा से कोई संबंध नहीं है.

    श्री राय के अनुसार, एनजीटी ने वरीय अधिवक्ता को सुनने के बाद कहा कि जमशेदपुर अंचलाधिकारी की नोटिस का न तो दलमा इको सेंसिटिव ज़ोन से इन घरों की दूरी का कोई संबंध है और न ही स्वर्णरेखा नदी तट से इनकी दूरी का कोई संबंध है. जमशेदपुर अंचलाधिकारी की यह नोटिस विशुद्ध रूप से ज़िला प्रशासन का मामला है.

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने बताया कि वरीय अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि जमशेदपुर के तमाम अख़बारों में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हो रही है कि इन्द्रा नगर- कल्याण नगर के क़रीब 150 घरों को तोड़ने की नोटिस जिला प्रशासन ने एनजीटी के आदेश पर किया है तो एनजीटी की बेंच ने कहा कि इन घरों का उल्लेख एनजीटी के आदेशानुसार गठित संयुक्त जाँच समिति के प्रतिवेदन में नहीं है. झारखंड सरकार के वन पर्यावरण विभाग की रिपोर्ट में भी इनका उल्लेख नहीं है.
    झारखंड सरकार के मुख्य सचिव ने अभी तक शपथ पत्र नहीं दिया है किससे घर तोड़े जाएँगे?

    एनजीटी ने बस्तीवासियों के अधिवक्ता श्री संजय उपाध्याय की दलील पर कहा कि आगे कभी झारखंड सरकार के किसी प्रतिवेदन में अथवा मुख्य सचिव के शपथ पत्र में इन घरों को एनजीटी के निर्देशानुसार तोड़ने की बात आएगी तो उस समय आप इस मामला को लेकर एनजीटी के सामने आने के लिए स्वतंत्र हैं.

    श्री राय के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता श्री संजय उपाध्याय ने की बात को कोर्ट ने ध्यान से सुना जिसमें उन्होंने कहा कि जमशेदपुर ज़िला प्रशासन ने एनजीटी के आदेश का हवाला देकर इन्द्रा नगर- कल्याण नगर के घरों को तोड़ने की नोटिस दिया है तो कोर्ट ने कहा कि ऐसा होगा तब हम आपकी बात ज़रूर सुनेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा॰ अजय कुमार का बयान झूठ और फ़रेब का पुलिन्दा है : सुबोध श्रीवास्तव
    Next Article गांव की समृद्धि,शांति,खुशहाली के लिए आज भी मोहरदा में होती है ग्राम देवी- देवता की जाताल पूजा,तन मन से करते हैं देवी-देवताओं की आराधना

    Related Posts

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    December 13, 2025

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    December 13, 2025

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    December 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

    लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत में मिला त्वरित न्याय, मोटर वाहन दुर्घटना केस में दो पीड़ितों को मिला एक करोड़ 80 लाख का चेक ।

    सोना देवी विश्वविद्यालय में “इग्नाइट 2025” का भव्य समापन, खेल भावना व सांस्कृतिक उल्लास का संगम

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    जिला शिक्षा कार्यालय में 88 ब्लॉक टॉपर्स को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.