Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डा॰ अजय कुमार का बयान झूठ और फ़रेब का पुलिन्दा है : सुबोध श्रीवास्तव
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    डा॰ अजय कुमार का बयान झूठ और फ़रेब का पुलिन्दा है : सुबोध श्रीवास्तव

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डा॰ अजय कुमार का बयान झूठ और फ़रेब का पुलिन्दा है
    : सुबोध श्रीवास्तव

    कॉंग्रेस के नेता और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के स्वघोषित उम्मीदवार डा॰ अजय कुमार इन्द्रा नगर- कल्याण नगर की बस्तियों का घर तोड़ने की नोटिस और एनजीटी मुक़दमा के बारे में फ़रेब कर रहे हैं और सफ़ेद झूठ बोल रहे हे हैं.
    1. डॉ॰ अजय कुमार ने आज प्रेस को बताया कि एनजीटी में इन्द्रा नगर- कल्याण नगर के घरों को तोड़ने का आदेश वाली मुक़दमा श्री अर्जुन मुंडा के पत्र के कारण शुरू हुआ है. अजय जी से हमारी माँग है कि वे श्री अर्जुन मुंडा का यह पत्र प्रेस के जारी करें या ग़लतबयानी के लिए माफ़ी माँगे.
    2. एनजीटी ने यह मुक़दमा स्वयं (suo moto) शुरू किया है. यह मुक़दमा के हर आदेश पर लिखा हुआ है. फिर पढ़े लिखे और टाटा सहित अन्य कॉर्पोरेट घरानों में नौकरी कर चुके डॉ॰ अजय कुमार मुंडा जी को किस आधार पर लपेट रहे हैं.
    3. बीते कल मुक़दमा की सुनवाई करते हुए एनजीटी की कोलकाता बेंच ने कहा है कि इन्द्रा नगर-कल्याण नगर के घरों को तोड़ने की नोटिस का उनके पास चल रहे मुक़दमे से कोई संबंध नहीं है. एनजीटी कोर्ट में यह बहस सुनने कल इन्द्रा नगर-कल्याण नगर के क़रीब 50 लोग कोलकाता गए थे. सभी ने सत्य सुना है, फिर डॉ॰ अजय कुमार ग़लतबयानी और फ़रेब क्यों कर रहे हैं.
    4. श्री सरयू राय को क्रेडिट लेने वाला बताने वाले डॉ॰ अजय कुमार बताएँ कि जब इन बस्तियों के घरों को तोड़ने की नोटिस मिली तो सबसे पहले बस्तीवासियों की तकलीफ़ जानने बस्ती में कौन गया था, सरयू राय गये थे या अजय कुमार गये थे? सर्वविदित है कि बस्तियों में जाकर यह मुद्दा पहले सरयू राय ने उठाया, उसके बाद पीछे पीछे अजय कुमार गये. तब किर्डिटजीवी कौन है सरयू राय या अजय कुमार.
    5. अजय कुमार की पार्टी की सरकार झारखंड में चल रही है. उन्हें अपनी सरकार के मुख्यमंत्री, जमशेदपुर से मंत्री और मुख्य सचिव से बात कर बस्तियों को तोड़ने की जमशेदपुर अंचल अधिकारी की नोटिस को वापस करा दें या स्थगित करा दे, सारा झमेला ही ख़त्म हो जाएगा.
    6. डा॰ अजय कुमार की सरकार के जमशेदपुर वाले मंत्री इस मामले में चुप है. उनकी सरकार के अफ़सर घर तोड़ने की नोटिस दे रहे हैं. उनकी सरकार के मुख्य सचिव कुछ नहीं कर रहे हैं. अजय कुमार जी इन पर दबाव बनाने के बदले प्रेस कॉंफ़्रेंस कर अर्जुन मुंडा और सरयू राय को कोस रहे हैं.
    7. जमशेदपुर की जनता सब जानती समझती है. अजय कुमार को भी जानती है और कॉंग्रेस को भी.
    डा॰ अजय कुमार फ़रेब करना छोड़ दें. या तो श्री अर्जुन मुंडा का कथित पत्र जारी करें या सार्वजनिक माफ़ी माँगे. वे बताएँ कि बस्तियों के घरों को तोड़ने की नोटिस मिली तो बस्तीवासियों से मिलने पहले कौन गया, वे गए या सरयू राय गए. आज प्रेस कांफ्रेंस में डा॰ अजय कुमार का बयान झूठ और फ़रेब का पुलिन्दा है.
    – सुबोध श्रीवास्तव

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article सरयू राय ने किया जन आंदोलन का ऐलान सरयू राय ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किये

    Related Posts

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    July 18, 2026

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    July 18, 2026

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.