Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निशाने पर लगातार विधायक सरयू राय पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर से भी परहेज नहीं 
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निशाने पर लगातार विधायक सरयू राय पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर से भी परहेज नहीं 

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निशाने पर लगातार विधायक सरयू राय पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर से भी परहेज नहीं 

     

    नुक्कड़ सभा में जुट रही भीड़ से भाजपा, भाजमो में बेचैनी

    भाजपा सरकार के बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, राजस्व भ्रष्टाचार, सूर्य मंदिर का दखल दंगल से जनता त्राहिमाम है :आनन्द बिहारी दुबे

    बागुनहातु : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गोलमुरी प्रखंड के बागुनहातु चौक में कांग्रेस नेता रूपलाल लोहार के अध्यक्षता में नुक्कड सभा आयोजित हुआ। नुक्कड़ सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को चौक चौराहे, नुक्कड़, हाट, बाजार पर इसलिए सभा करने की आवश्यकता आन पड़ी है कि देश को भाजपा सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कांटे भरे रास्ते में लाकर खड़ा कर दिया है, आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, हमारे नौजवान, हमारे घर के बच्चे जो नौकरी के आस में लगातार पढ़ाई करते हैं, उनका भविष्य अंधकार मय हो गया है, रेलवे में, सैकड़ों सरकारी उपक्रमों से नौकरियां खत्म की जा रही है, पढ़ लिखकर नौजवान दर-दर भटक रहे हैं उनके समक्ष परिवार को चलाने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है, यह विडंबना भरा समय विगत 9 वर्षों से हम लोगों के सामने आकर खड़ा है, भारत की जनता को अब आगे आना होगा, अपने बच्चों के भविष्य को सुखमय बनाने के लिए सोचना पड़ेगा। आज महिलाएं घर चलाने में असमर्थ हो रही है गैस का सिलेंडर जो 2014 में 450 ₹ था, आज 942 रुपए हो गए हैं।

     

     

    पेट्रोल डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी कम है लेकिन मोदी जी अपना तिजोरी भरने के चक्कर में हम लोगों को बहुत महंगे में पेट्रोल डीजल दे रहे हैं, इतना ही नहीं खाद्य पदार्थ, दूध, सब्जी का कीमत आसमान छू रहा है। सबसे बड़ा दिक्कत गरीब परिवारों को झेलना पड़ रहा है, वह अपना घर चलाने में असफल साबित हो रहे हैं, मोदी जी के राज में इतनी महंगी हो जाएगी किसी ने नहीं सोचा था, भारत की आम जनता यही सोच रहा था कि मोदी जी आएंगे, महंगाई कम होगी लेकिन मोदी जी ने धोखा किया है। आप सबों से हम आग्रह करने आए हैं कि आगामी 2024 में आप बहुत बड़े फैसले के नतीजे को ध्यान में रखें। अपने परिवार, अपने नौजवानों, अपने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अवश्य सोचें, आज कर्नाटक प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपनी आंखों पर बिठाया और बहुत बड़ा फैसला दिया है।

     

     

    सभा को संबोधित करते जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा सरकार के अगुआ नरेंद्र मोदी जी के क्रियाकलाप पर उंगली उठाया कहां की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, उन्हीं के छत्रछाया के नीचे भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह जो कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे, हमारे घर की इज्जत जो बेटियां होती है, जो भारत के नाम और गौरव को विदेशों में ऊंचा कर रही है, कुश्ती की महान खिलाड़ी है, उन्हीं के साथ बहुत गलत कार्य किया । लगातार धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर में हुई, लेकिन भाजपा सरकार इतना बेसुध होगा किसी ने सोचा नहीं। अब भारत के जनता ही बताएं कि हमारी बेटियां को न्याय कैसे मिलेगा, अब एक रास्ता बचता है भारत की आम जनता इस पर अपना फैसला और न्याय दें,

     

     

    वह कौन सी शक्ति है जो हमारी बेटियों का इज्जत के साथ खिलवाड़ किया, उस अपराधी को बचाने के लिए कार्य कर रहा है, आज हमारी बेटियों का इज्जत की बात है, हमने निर्णय लिया है कि हम अपने बेटियों को न्याय दिलाने के रास्ते में साथ रहेंगे, हमारी बेटियों को जो भी आंख उठाकर देखेगा, उसके इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा हम लोग उसके विरोध के रूप में महाशक्ति बनकर खड़ा रहेंगे ।

     

    जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि CAG ने अपने रिपोर्ट में मोदी जी के सरकार के महा-भ्रष्टाचार का खेल को पकड़ लिया है। 18 करोड प्रति कि मी की खर्च पर बनने वाली सड़क को 250 करोड प्रति कि मी का बजट बना कर राजस्व को लुटा गया है। यह घोर निंदनीय विषय है, मैं आम जनता से आग्रह कर रहा हूँ कि कैग के रिपोर्ट को आप पढ़ें तब जा कर मोदी जी के सरकार का कारनामा पता चलेगा। आप बताईए बंदे भारत ट्रेन में भाडा बहुत महंगा है कोई गरीब और मध्यम परिवार नही सफर कर सकेगा, मोदी जी अमीरो के लिए सब काम कर रहे है, मैं आप को भरोसा दे रहा हूँ आप सबों का भला कांग्रेस पार्टी करेगी।

     

    जिलाध्यक्ष ने दो जमशेदपुर के बडे नेता एक पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी और दुसरे है विधायक सरयु राय जी इन दोनों नेताओं को सिर्फ और सिर्फ सुर्य मंदिर पर कब्जा चाहिए, सारा समय झगडा, झंझट कर जनता के विकास का समय बर्बाद कर दिया। केवल सूर्य मंदिर में कब्जा चाहिए। इन दोनों ने जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र का सत्यानाश करके रखा है। अब आम जनता को इन्हें भी सबक सिखाने की जरूरत है।
    नुक्कड सभा के उपरांत सर्वजन पेंशन सर्टिफिकेट का वितरण कार्यक्रम जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के द्वारा 125 लोगों के बीच सर्टिफिकेट बांटा गया।

     

     

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, सामंता कुमार प्रदेश सचिव, प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, रूपलाल लोहार, गोविन्द नामता, दिपक कर्मकार, रानी राव, रंजीत झा, दुर्गा प्रसाद, धीरज कुमार, अभिषेक बेरा, प्रशेनजीत सेन, सहित अन्य कई नेताओं नें अपना वक्तव्य दिया।
    कार्यक्रम का संचालन दीपक कर्माकार ने किया।

    बहरहाल लगातार कार्यक्रम में जुटती भीड़ से भाजपा, भाजमो में बेचैनी है वहीं जिला कांग्रेस की बी टीम भी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के खिलाफ मोर्चा बना रहे हैं जिसका फायदा भाजमो को नहीं भाजपा को मिलेगा .देखना है कि जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे बी टीम के विरोध (शीत युद्ध) को रोक पाते हैं या फिर बी टीम अपने मकसद में कामयाब होती है कि

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निशाने पर लगातार विधायक सरयू राय पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर से भी परहेज नहीं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने नेतरहाट इको रिट्रीट 2023 के आयोजन को लेकर अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए
    Next Article Jamshedpur:अंगूठा लगाने के 1 महीने हुआ अभी भी नहीं मिला राशन : परेशान ग्रामीण

    Related Posts

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    April 17, 2026

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    April 17, 2026

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले

    एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

    लोकसभा में परिसीमन बिल पर हंगामा: पीएम मोदी की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ 

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर प्रियंका गांधी का हमला | राष्ट्र संवाद

    विधायक संजीव सरदार की पहल, कचरा उठाव और टैंकर सेवा की शुरुआत

    जमशेदपुर री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर धरना, निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.