Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेल राज्यमंत्री- भारत सरकार, श्री रावसाहब पाटिल दानवे के अध्यक्षता में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रेल राज्यमंत्री- भारत सरकार, श्री रावसाहब पाटिल दानवे के अध्यक्षता में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेल राज्यमंत्री- भारत सरकार, श्री रावसाहब पाटिल दानवे के अध्यक्षता में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

    आज जिला समाहरणालय सभाकक्ष में रेल राज्यमंत्री- भारत सरकार, श्री रावसाहब पाटिल दानवे के अध्यक्षता में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री संदीप बक्शी, अप्पर उपायुक्त श्री संतोष कुमार सिन्हा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री एजाज अनवर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीशा कुजुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी सहित संलग्न विभागों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

    बैठक में रेल राज्यमंत्री- भारत सरकार, श्री रावसाहब पाटिल दानवे के द्वारा क्रमवार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण/अर्बन, मनरेगा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक देश एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का एकाएक समीक्षा की गयी एवं योजना के अनुरूप दिए गए लक्ष्य के आधार पर कार्य प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की गई तथा योजना के संलग्न पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिए गए लक्ष्य के अनुरूप निश्चित समय में योजना से अहर्ताधारी लाभुकों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाए।

    बैठक में रेल राज्यमंत्री- भारत सरकार, श्री रावसाहब पाटिल दानवे के द्वारा प्रत्येक गांव स्तर पर चौपाल बनाने का निर्देश दिया गया।साथ ही खुले में शौच ना करते हुए शौचालय का प्रयोग करने हेतु अधिक और व्यापक तरीके से प्रचार-प्रसार के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया। माननीय मंत्री जी के द्वारा *जिले में संचालित चावल वितरण दिवस के मॉड्यूल की सराहना करते हुए निर्देशित किया गया कि राशन वितरण प्रणाली दुकानों के साथ-साथ में पंचायत और गांव स्तर पर भी दीवाल लेखनी करते हुए वितरण की तिथि सहित संलग्न जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि अधिक से अधिक संख्या में लाभुक चावल वितरण दिवस के दिन आकर राशन प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य स्तर पर पश्चिम सिंहभूम जिले की प्रगति प्रतिवेदन बेहद सराहनीय है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया…..
    Next Article बहरागोड़ा वन विश्रामागार में आज सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रखंड के 26 पंचायत कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.