हाता में 1963 से चली आ रही दुर्गापूजा परंपरा, भव्य पंडाल का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
हाता स्थित सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का महाषष्ठी पर समिति के संस्थापक एवं वर्तमान लाइसेंसी हीरालाल दे तथा वरिष्ठ सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। भव्य पंडाल, आकर्षक मां दुर्गा की प्रतिमा और रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
समिति वर्ष 1963 से लगातार दुर्गापूजा का आयोजन करती आ रही है। छह दशक से अधिक पुरानी यह परंपरा क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। पूजा परिसर में उत्सवी माहौल है और मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
मौके पर धर्मा देवी, शेफाली विश्वास, अर्जुन सिंह, सुबोध मंडल, बबलू भट्टाचार्य, देबू भट्टाचार्य, सुनील कुमार दे, सावित्री सरदार, गोविंद महतो, देबब्रत दे और चंचल हलधर सहित अन्य उपस्थित थे।

