Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के आज़ाद नगर में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर के आज़ाद नगर में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

    Aman KumarBy Aman KumarMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के आज़ाद नगर में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 स्थित एक घर में एक 25 वर्षीय महिला तराना तबस्सुम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना गुरुवार शाम की है, जिसने स्थानीय लोगों और परिजनों को स्तब्ध कर दिया है।

    घटना ‘सहेली टेलर’ के पास स्थित एक मकान की है, जहां तराना अपनी ननद के घर कुछ समय के लिए ठहरी हुई थी।

    परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तराना तबस्सुम की शादी हाल ही में 28 दिसंबर 2024 को हुई थी। उनका पति फिलहाल दुबई में कार्यरत हैं और ससुराल तथा मायका दोनों ही कपाली इलाके में स्थित हैं। घटना के समय तराना अपनी ननद के घर में रह रही थीं।

    गुरुवार शाम को तराना के परिजनों को उस समय चिंता हुई जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आईं। जब कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो घरवालों ने शक के आधार पर दरवाज़ा तोड़ने का निर्णय लिया।

    जैसे ही दरवाज़ा तोड़ा गया, भीतर का दृश्य देख कर सभी हक्के-बक्के रह गए। तराना तबस्सुम ने पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी। घर में कोहराम मच गया। तुरंत ही इस घटना की सूचना आज़ाद नगर थाना को दी गई।पुलिस पहुंची मौके पर, शव को भेजा गया पोस्टमॉर्टम के लिए
    घटना की जानकारी मिलते ही आज़ाद नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

    फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की तह तक जाने के लिए मृतिका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

    तराना की बहन ने बताया कि शादी के बाद से वह सामान्य रूप से रह रही थी और किसी प्रकार की कोई परेशानी की जानकारी परिवार को नहीं थी। वह कुछ दिन पहले ही अपनी ननद के घर आए थे

    जमशेदपुर के आज़ाद नगर में विवाहिता ने की आत्महत्या पुलिस कर रही है मामले की जांच
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरीय पुलिस अधीक्षक नेनिरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिए
    Next Article सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल एवं नए एसएसपी पीयूष पांडेय से मिला

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.