Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम चुनाव, सुधा गुप्ता की जीत के लिए आस्था का संकल्प, मां तारा काली मंदिर में यज्ञ–अनुष्ठान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो नगर निगम चुनाव, सुधा गुप्ता की जीत के लिए आस्था का संकल्प, मां तारा काली मंदिर में यज्ञ–अनुष्ठान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम चुनाव, सुधा गुप्ता की जीत के लिए आस्था का संकल्प, मां तारा काली मंदिर में यज्ञ–अनुष्ठान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    संवाद सूत्र जागरण, जादूगोड़ा :

    मानगो नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के तमाम नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक पूरे मनोयोग से जुट गए हैं। राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ अब आस्था का भी सशक्त संदेश सामने आया है। इसी क्रम में जादूगोड़ा डैम स्थित मां तारा काली मंदिर में विशेष यज्ञ–अनुष्ठान और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान मुखी समाज विकास समिति के जिला उपाध्यक्ष सह कांग्रेसी नेता टिकी मुखी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जाने-माने पंडित–पुरोहितों की उपस्थिति रही, जहां विधि-विधान से 108 दीप प्रज्ज्वलन, हवन, मंत्रोच्चार और विशेष पूजा की गई।

    विकास के लिए समर्पण उसी से जीत का भरोसा

    अनुष्ठान के बाद टिकी मुखी ने कहा कि मानगो के समग्र विकास के लिए सुधा गुप्ता का समर्पण और निरंतर जनसेवा सभी के सामने है। उनके इसी समर्पण को देखकर हमने मां काली से प्रार्थना की है कि वे मानगो की जनता के हित में उनकी जीत सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि जनता के बीच सुधा गुप्ता की सादगी, उपलब्धता और सेवा-भावना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

    आस्था के साथ जनसमर्थन

    पूजा-अनुष्ठान में स्थानीय महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि सुधा गुप्ता को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक समर्थन भी मिल रहा है। लोगों का कहना है कि वे ऐसे नेतृत्व के साथ खड़े हैं जो विवाद नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करता है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि सुधा गुप्ता के नेतृत्व में रुकी हुई विकास योजनाओं को गति मिलेगी। सफाई, जलनिकासी, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान होगा। महिलाओं और युवाओं के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों का विस्तार होगा। आस्था, संगठन और जनसमर्थन तीनों के संगम के साथ मानगो में चुनावी माहौल अब बदलाव की ओर संकेत कर रहा है।

    मां तारा काली मंदिर में यज्ञ–अनुष्ठान मानगो नगर निगम चुनाव सुधा गुप्ता की जीत के लिए आस्था का संकल्प
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगी विमेंस कॉलेज की छात्राएं, सिविल डिफेंस का सात दिवसीय शिविर शुरू
    Next Article जामताड़ा के आमलवानी गांव में महाशिवरात्रि पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने की पूजा-अर्चना, राज्य सरकार पर साधा निशाना

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.