आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगी विमेंस कॉलेज की छात्राएं, सिविल डिफेंस का सात दिवसीय शिविर शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: सिविल डिफेंस कार्यालय में सोमवार को सात दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं सिविल डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उप नियंत्रक सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरनव मिश्रा (IAS) ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में जमशेदपुर विमेंस कॉलेज की 71 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस का इतिहास, उद्देश्य, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, CPR, फ्रैक्चर प्रबंधन, बाढ़-भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव और सर्च एंड रेस्क्यू की जानकारी दी जाएगी।
भारत सरकार से मान्यता प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स—अरुण कुमार, दयाशंकर मिश्रा, कमलकांत सिन्हा, जितेंद्र, एन.बी. चटर्जी और मजहरूल बारी प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिविर का संचालन कार्यालय प्रभारी सुरेश प्रसाद कर रहे हैं।

