Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साफ-सुथरी छवि वाले सरयू राय को सिलेंडर छाप पर वोट देकर जितायें :विजय कुमार सिन्हा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साफ-सुथरी छवि वाले सरयू राय को सिलेंडर छाप पर वोट देकर जितायें :विजय कुमार सिन्हा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    साफ-सुथरी छवि वाले सरयू राय को सिलेंडर छाप पर वोट देकर जितायें :विजय कुमार सिन्हा

    जमशेदपुर। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस के उम्मीदवार और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घोटालों के सरताज हैं. वह जनता की गाढ़ी कमाई को लूट कर विकास की गति को रोकने का कार्य करते हैं. आज जरूरत इस बात की है कि जमशेदपुर पश्चिम के लोग साफ-सुथरी छवि वाले श्री सरयू राय को सिलेंडर छाप पर वोट देकर जिता कर भेजें.

     

     

    श्री सिन्हा ने कहा कि सरयू राय ही वह शख्स हैं, जिन्होंने चारा घोटाले के नायक लालू प्रसाद यादव को जेल भेजने में अहम भूमिका निभाई थी. चारा घोटाले का भंडाफोड़ श्री राय ने ही किया था. रायजी ने हमेशा सुशासन और पारदर्शिता के लिए संघर्ष किया. वह एक शानदार उम्मीदवार हैं. उन्हें क्षेत्र के लोग विजयी बनाएं ताकि झारखंड में एनडीए की सरकार बन सके. एनडीए की सरकार बनेगी तो केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास के कार्य को आगे बढ़ाएंगे.

     

     

    विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों मिलकर झारखंड के अंदर भी सुशासन स्थापित करने के संकल्प के साथ सरकार बनाएंगे. झारखंड में माफिया बुलंदियों पर है. मामला चाहे वृहद खनन का हो या लघु खनन का, माफिया तंत्र हर जगह सक्रिय है. इस माफिया के नेक्सस को खत्म करने के लिए सरयू राय जैसे मजबूत इरादों वाले और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने वाले जन प्रतिनिधि की जरूरत है.

     

     

    श्री सिन्हा ने कहा कि झारखंड के पड़ोस में बिहार है. वहां डबल इंजन की सरकार है. डबल इंजन की सरकार के शासन में वहां माफिया राज पर अंकुश लगा है. विकास के कार्य धड़ाधड़ हो रहे हैं. राजस्व दोगुना हो गया है. आप पाएंगे कि झारखंड का राजस्व लगातार घट रहा है. विगत 5 साल में झारखंड में बड़े पैमाने पर अपराध की घटनाएं हुईं. बलात्कार और मॉब लिंचिंग की भी घटनाएं हुई हैं. इससे साफ पता चलता है कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चली है.

    श्री सिन्हा ने कहा कि झारखंड की जनता ने इस बार तय कर लिया है कि सरकार एनडीए की ही बनेगी. जो लोग जो लोग सत्ता में मेवा खाने के लिए बैठे हैं, जनता उन्हें उनका रास्ता दिखा देगी. जनता अब सुशासन चाहती है. बेहतरीन नागरिक सुविधाएं और शांत माहौल चाहती है. इसके लिए झारखंड में एनडीए की सरकार जरूरी है.

    श्री सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर भी जम कर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है. इस पार्टी ने कई मौकों पर लोकतंत्र की हत्या की है. कांग्रेस ने दरअसल संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किया है और परिवारवाद की राजनीति में अव्वल है. कांग्रेस जमींदारी करने वाली पार्टी है, जो लगातार देश को कमजोर कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए झारखंड को ‘धर्मशाला’ बना दिया गया है: योगी आदित्यनाथ
    Next Article झारखंड में सत्ता में आने पर भाजपा घुसपैठियों की पहचान के लिए समिति गठित करेगी: अमित शाह

    Related Posts

    छठ की तैयारी तेज, घाटों को दुरुस्त करने मैदान में उतरा आदित्यपुर निगम

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्णब’ के खतरे को देखते हुए जमशेदपुर में दो दिन स्कूलों में पढ़ाई स्थगित

    October 27, 2026

    जमशेदपुर में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक, सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने के निर्द

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ की तैयारी तेज, घाटों को दुरुस्त करने मैदान में उतरा आदित्यपुर निगम

    चक्रवात ‘अर्णब’ के खतरे को देखते हुए जमशेदपुर में दो दिन स्कूलों में पढ़ाई स्थगित

    जमशेदपुर में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक, सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने के निर्द

    मीडिया में खबर चलने के बाद जागा प्रशासन, कुदादा में बिना लाइसेंस चल रही दो पटाखा दुकानें बंद

    *मिनरल कॉलोनी में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, चालक बाल-बाल बचा

    बोलानी में गजलक्ष्मी पूजा जारी, 56 वर्षों से चली आ रही परंपरा

    आदित्यपुर में छठ घाटों की सफाई का आगाज, दिवाली तक पूरा होगा अभियान

    ईश्वर लाल ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस की लंबी तलाश खत्म

    जनता दरबार में उठे जमीन, आवास और पेयजल से जुड़े मुद्दे

    प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! आदित्यपुर में विवाहिता की मौत पर बवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.