Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में सत्ता में आने पर भाजपा घुसपैठियों की पहचान के लिए समिति गठित करेगी: अमित शाह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    झारखंड में सत्ता में आने पर भाजपा घुसपैठियों की पहचान के लिए समिति गठित करेगी: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2024Updated:November 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में सत्ता में आने पर भाजपा घुसपैठियों की पहचान के लिए समिति गठित करेगी: अमित शाह

    सरायकेला: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि झारखंड में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें राज्य से बाहर निकालने के अलावा उनके द्वारा हड़पी गई जमीन को वापस लेने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।

    शाह ने कहा कि इसके अलावा आदिवासी महिलाओं से शादी करने पर घुसपैठियों को जमीन का हस्तांतरण रोकने के लिए एक कानून लाया जाएगा।

     

     

    उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृतव वाली सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

    शाह ने सरायकेला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘झारखंड में आदिवासियों की आबादी घट रही है। घुसपैठिए हमारी बेटियों से शादी करके जमीन हड़प रहे हैं। हम आदिवासी महिलाओं से शादी करने पर घुसपैठियों को जमीन हस्तांतरण रोकने के लिए कानून लाएंगे। हम घुसपैठियों की पहचान करने के लिए एक समिति भी बनाएंगे ताकि उन्हें बाहर निकाला जा सके और उनके द्वारा हड़पी गई जमीन को वापस लिया जा सके।’’

    उन्होंने दावा किया कि जब चंपई सोरेन ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया तो उनका अपमान किया गया और हेमंत सोरेन ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया।

     

    झामुमो-कांग्रेस और राजद नेताओं पर केवल व्यक्तिगत विकास के लिए काम करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो झामुमो नीत गठबंधन के भ्रष्ट नेताओं को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।’’

    शाह ने आरोप लगाया कि झामुमो नीत सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला, 300 करोड़ रुपये का भूमि घोटाला, 1,000 करोड़ रुपये का खनन घोटाला तथा करोड़ों रुपये का शराब घोटाला किया तथा उसने केंद्र द्वारा भेजे गए 3.90 लाख करोड़ रुपये हड़प लिए।

     

     

    उन्होंने वादा किया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यदि केंद्र एक रुपया भेजे तो राज्य उसमें 25 पैसे और जोड़ दे, ताकि लोगों तक 1.25 रुपये पहुंचें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाफ-सुथरी छवि वाले सरयू राय को सिलेंडर छाप पर वोट देकर जितायें :विजय कुमार सिन्हा
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ मतदाता जागरुकता कार्यक्रम -विद्यार्थियों ने मतदान हेतु लिया शपथ

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.