Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में थे: राजेश शुक्ल
    Uncategorized

    महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में थे: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2021Updated:October 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में थे: राजेश शुक्ल

    महात्मा गांधी का जीवन दर्शन आज पूरी दुनिया का जीवन दर्शन बना

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है महात्मा गांधी का जीवन दर्शन आज सिर्फ भारत का ही नही पूरी दुनिया का जीवन दर्शन बन गया है। महात्मा गांधी एक युग पुरूष थे जिनमें महानता और सज्जनता का दुर्लभ संगम था। बापू सचमुच विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे तथा समदृष्टि सम्पन्न प्रज्ञावान महामानव थे।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने आज अपने आवासीय कार्यालय में बापू और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पश्चिम बंगाल बार कौंसिल और पश्चिम बंगाल अधिवक्ता कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी का वर्चुअल रूप से जुड़कर उदघाटन कर रहे थे।

    श्री शुक्ल ने अपने उदघाटन भाषण न में कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। दोनों महामानव थे। दोनों के जीवन दर्शन को आज हर स्तर पर अपनाने की जरूरत है। महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि बिना किसी हिंसा के भी बड़ी से बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है। महात्मा गांधी देश के स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख राजनीतिक और आध्यात्मिक प्रणेता थे। हमे आज उनके सिद्धान्तों को अपनाने की जरूरत है। उससे विमुख होकर समाज मे शांति, सदभाव और भाईचारा हम स्थापित नही कर सकते है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि आज पूरी दुनिया गांधीवाद को महत्व दे रही है अपने देश मे हम कितना गांधी के दर्शन को मानते है यह सोचने का विषय है। वही शास्त्री के जय जवान जय किसान को कितना आत्मसात कर रहे है यह भी सोचने की जरूरत है। श्री शुक्ल ने कहा कि विश्व मे शांति का मार्ग मात्र गांधी के दर्शन सत्य और अहिंसा से ही प्रशस्त हो सकता है। आज शिक्षण संस्थानों में गांधी और शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी और लेख प्रतियोगिता कराने की जरूरत है। युवा पीढ़ी को इन दोनों महामानवों के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। सादा जीवन उच्च विचार से हम समाज को समृद्ध बना सकते है।

    इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए पश्चिम बंगाल स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री अशोक देव अधिवक्ता ने कहा कि गांधी के दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना तब थे। हमे उस पर चलने की जरूरत है।

    इस अवसर पर श्री पी के बनर्जी, मधुसूदन मजूमदार, एस के दास, रामाकांत चटर्जी, एन एन महतो , विपिन पटनायक सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने अपने विचार रखे तथा गांधीवाद के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रीता दाश अधिवक्ता ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबापू और शास्त्री जी के जन्मदिवस पर कांग्रेसी नेता ने बीमारों के बीच किया फल का वितरण
    Next Article भाजपा ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, स्थानीय उत्पादकों को किया गया सम्मानित

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    June 16, 2026

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.