Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, स्थानीय उत्पादकों को किया गया सम्मानित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    भाजपा ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, स्थानीय उत्पादकों को किया गया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, स्थानीय उत्पादकों को किया गया सम्मानित

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। शनिवार को भाजपा उलीडीह मंडल एवं आजाद नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मानगो स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान देश के जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने गांधीजी के विचारों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गांधी एक व्यक्तित्व ही नहीं अपितु एक विचार है, एक विराट दर्शन है। भारत के प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत बनाने को लेकर संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के पास हुनर है, इन हुनरमंद हाथों को संवार कर स्वावलंबी बनाना ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य है। सबका साथ, सबका विकास और सब के प्रयास से ही भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा। इस दौरान भाजपा मानगो मंडल द्वारा ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ के जरिए स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने वाले शहर के उत्पादकों को पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प कुछ भेंट कर सम्मानित किया तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके योगदान के प्रति आभार जताया। इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने स्वदेशी उत्पाद के अधिक इस्तेमाल और इसे प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

    इन्हें किया गया सम्मानित:

    शिक्षक मनोज कुमार शिव प्रकाश शर्मा को चाय उत्पाद के लिए, मूर्तिकार अजय कुमार वर्मा, संध्या नंदी को पशुपालन, कामेश्वर शर्मा को ठोंगा निर्माण करने, हरीश चौधरी को दुग्ध उत्पादन, आशा देवी को वस्त्र निर्माण निर्माण ,नरेश यादव को लड्डू विक्रेता, मूर्तिकार नारायण चंद्रपॉल एवं चित्रकार कैलाश चंद्र दास।

    इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह, नंद जी प्रसाद, अनिल मोदी, संजीव सिन्हा,ब बुआ सिंह, राजीव सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, नारायण पोद्दार, कौस्तुव राय, दशरथ चौबे, जटाशंकर पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, सुखदेव गिरी, प्रोफेसर यूके सिंह, कामेश्वरी शर्मा, गंगा प्रसाद साहू व अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में थे: राजेश शुक्ल
    Next Article महान विभूतियों के जयंती पर उनके अधूरे सपनों को साकार करने का हम सभी संकल्प लें: राकेश तिवारी

    Related Posts

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.