Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाशिवरात्रि की तैयारी से पूर्व राज्य के दो जिलों में धारा 144 लागू, भाजपा ने कहा हेमंत सरकार की हिन्दू विरोधी मानसिकता फिरसे हुई उजागर, जमशेदपुर महानगर गुंजन यादव ने कहा- सरकार के टूलकिट के रूप में कार्य कर रही देवघर प्रशासन
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    महाशिवरात्रि की तैयारी से पूर्व राज्य के दो जिलों में धारा 144 लागू, भाजपा ने कहा हेमंत सरकार की हिन्दू विरोधी मानसिकता फिरसे हुई उजागर, जमशेदपुर महानगर गुंजन यादव ने कहा- सरकार के टूलकिट के रूप में कार्य कर रही देवघर प्रशासन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाशिवरात्रि की तैयारी से पूर्व राज्य के दो जिलों में धारा 144 लागू, भाजपा ने कहा हेमंत सरकार की हिन्दू विरोधी मानसिकता फिरसे हुई उजागर, जमशेदपुर महानगर गुंजन यादव ने कहा- सरकार के टूलकिट के रूप में कार्य कर रही देवघर प्रशासन

    जमशेदपुर। भगवान शिव की अपार शक्ति और भक्ति के पर्व महाशिवरात्रि पर झारखंड के दो जिलों में धारा 144 लागू है। एक ओर जहां पलामू जिले के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और जमकर पत्थरबाजी हुई। तो वहीं,

     

    दूसरी ओर देवघर जिले में प्रशासन ने भोलेनाथ की बारात का रास्ता बदल दिया और अन्य रास्तों पर धारा 144 लागू कर दिया गया है। महाशिवरात्रि की तैयारी के अवसर पर इस तरह का भयपूर्ण माहौल बनाये जाने पर सूबे की मुख्य विरोधी दल भाजपा राज्य की हेमंत सरकार और प्रशासन के खिलाफ हमलावर है।

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष यादव ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार में अराजक तत्वों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में लगातार हिन्दू आस्था पर चोट किया जा रहा है। पलामू जिले के पांकी में हुई आगजनी, पत्थरबाजी और दुकान जलाए जाने पर गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार विशेष समुदाय के उपद्रवियों के संरक्षक के रूप में अपना दायित्व निभा रही है।

     

    पिछले साढ़े तीन वर्षों में निरंतर हो रहे ऐसी घटनाओं पर सरकार द्वारा उपद्रवियों को मिले मौन समर्थन और कार्रवाई ना होने से ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। पलामू जिले के पांकी बाजार की घटना इसी को इंगित करता है। गुंजन यादव ने देवघर जिले में शिवबारात के रूट को बदलने और अन्य रास्तों पर धारा 144 लागू किये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हेमंत सरकार की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि देवघर जिला प्रशासन सरकार के टूलकिट के रूप में काम कर रही है।

     

    बाबानगरी देवघर में सालों से महाशिवरात्रि के मौके पर शिव बारात निकालने की प्रथा चली आ रही है। लेकिन धारा 144 लागू किये जाने पर यहां दूर-दूर से आने वाले लोग कैसे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देवघर जिला प्रशासन द्वारा शिव बारात की तैयारी में लगे

     

    भक्तों की भावनाओं के विपरीत आदेश निकालना हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति को ही उजागर करता है। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिंदूविरोधी मानसिकता को त्यागें और संविधान का सम्मान करते हुए सभी धर्मों को बराबर आदर दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article केंद्रीय मंत्री शेखावत को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया वॉइस सैंपल लेने के प्रार्थना पत्र को खारिज

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.