Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक से लौट रही बस पलटी: हादसे में दो छात्रों की मौत, कई घायल
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक से लौट रही बस पलटी: हादसे में दो छात्रों की मौत, कई घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायगढ़. महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक से लौट रही छात्रों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जा रहा है कि खोपोली कस्बे के निकट हुए इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई और 47 अन्य घायल हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक फेल होने के कारण बस के चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई.

     

    एक अधिकारी ने बताया कि घटना लोनावाला हिल स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर रात करीब आठ बजे मैजिक प्वाइंट पहाड़ी के पास हुई. हादसे में कई छात्र घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.

     

    उन्होंने बताया कि निजी बस में उपनगर चेंबूर के एक कोचिंग क्लास के कम से कम 49 छात्र यात्रा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि वे सभी 10वीं कक्षा के छात्र हैं और पिकनिक मनाकर लौट रहे थे. अधिकारी ने कहा कि लोनावाला में पिकनिक से लौटते समय एक बस के चालक ने ब्रेक फेल होने के कारण खोपोली के पास घाट इलाके में वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया.

     

    उन्होंने कहा कि दुर्घटना में सभी छात्र और चालक घायल हो गए, बाद में उन्हें लोनावला और खोपोली के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया. अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल 17 और 16 साल के दो छात्रों को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों की पहचान चेंबूर कैंप निवासी हितिका खन्ना और उपनगरीय घाटकोपर के असलफा गांव निवासी राज राजेश म्हात्रे (16) के रूप में हुई है.

     

    घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गौरी मोरे पाटिल ने बताया कि यह दुघज़्टना उस वक्त हुई, जब छात्र पिकनिक मनाकर लौट रहे थे और तभी बस पलट गई. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश से टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी को मिला मौका
    Next Article सिंगापुर से वापस लौटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू यादव की तबियत की दी अपडेट

    Related Posts

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.