Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी को मिला मौका
    Breaking News Headlines खेल

    बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी को मिला मौका

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में बदलाव किया है. कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी गैर मौजूदगी में केएल राहुल पहले मैच में कप्तानी करेंगे. रोहित की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है. मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा भी बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर सौरभ कुमार और नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है. इनके अलावा जयदेव उनादकट को भी मौका दिया गया है. बीसीसीआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. पहला टेस्ट मैच आगामी 14 दिसम्बर से शुरू हो रहा है.

     

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. इस वजह से वे भारत लौट गए. इसी वजह से उन्हें पहले टेस्ट से आराम दिया गया है. हालांकि दूसरे टेस्ट मैच को लेकर अभी जानकारी नहीं आई है. भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने अभिमन्यु ईश्वरन को उनकी जगह पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है. दूसरी ओर, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अभी तक

    अपने कंधे और घुटने की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और इसी वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर नवदीप सैनी और सौरभ कुमार को नामित किया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल किया है.

    भारत की टेस्ट टीम

     

    केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ कांग्रेस बोली- वो तो भूपेश सरकार है इसलिए यहां हो रहा G-20 समिट, रमन राज में डरकर लोग नहीं आते थे
    Next Article महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक से लौट रही बस पलटी: हादसे में दो छात्रों की मौत, कई घायल

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.