Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंगापुर से वापस लौटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू यादव की तबियत की दी अपडेट
    Breaking News Headlines बिहार

    सिंगापुर से वापस लौटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू यादव की तबियत की दी अपडेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सिंगापुर से वापस पटना लौट आए हैं. पिता लालू प्रसाद यादव के सफल किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के बाद सिंगापुर से बिहार लौटे तेजस्वी यादव ने लालू यादव के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुये बताया कि लालू जी का सफल ऑपरेशन हुआ. अब नयी किडनी भी काम करना शुरू कर चुकी है. बहन की भी रिकवरी अच्छे से हो रही है.

     

    वहीं पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने कुढऩी उपचुनाव में महागठबंधन की हार पर बयान देते हुये कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है, कौन घबरा रहा है. कुढऩी में लोकल इश्यूज पर चुनाव था. 15 साल से आरजेडी भी हार रही थी. लेकिन पिछले दो बार से आरजेडी विधानसभा चुनाव में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनी हुई है. तेजस्वी यादव ने कहा कि देश का चुनाव गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी इश्यू पर होगा.

     

    उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लालू जी का स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. बिहार के कुढनी उपचुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कुढनी को लेकर समीक्षा की जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि एमसीडी के साथ-साथ बीजेपी हिमाचल का चुनाव भी हारी. हिमाचल और दिल्ली में बीजेपी का क्या हाल हुआ. इस पर चर्चा नहीं हो रही है. इस पर चर्चा कीजिए.

     

    तेजस्वी ने कहा कि जनता ने किस तरह यहां बीजेपी को रिजेक्ट किया है, उसका परिणाम 2024 में देखने को मिलेगा. देश में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ी है, किसान और गरीब तबाह है, उसके बाद जनता ने यह बता दिया है कि अब भाजपा को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. गौरतलब है कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के लिए सिंगापुर गए हुये. तेजस्वी यादव सिंगापुर से लगातार पिता के स्वास्थ्य की जानकारी बिहार के लोगों तक पहुंचा रहे थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक से लौट रही बस पलटी: हादसे में दो छात्रों की मौत, कई घायल
    Next Article मौसम में हुआ बदलाव: कई राज्यों में बारिश की संभावना, 15 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

    Related Posts

    संसदीय गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान

    August 6, 2026

    विक्रोली में खूनी मंजर: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    August 6, 2026

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: चुनावी अफवाहों का सच और लोकतांत्रिक विश्वास

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संसदीय गतिरोध से नहीं चलेगा लोकतंत्र, संवाद ही है समाधान

    मैसाचुसेट्स ने घोषित किया इंडिया डे: भारतीय प्रतिभा और परिश्रम का वैश्विक सम्मान

    विक्रोली में खूनी मंजर: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: चुनावी अफवाहों का सच और लोकतांत्रिक विश्वास

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.