Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्‍ट्र: कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन, पिछले कुछ दिनों से थे बीमार
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्‍ट्र: कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन, पिछले कुछ दिनों से थे बीमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्‍ट्र के इकलौते कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का दिल्ली में निधन हो गया। 48 वर्षीय बालू धानोरकर का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को आज दोपहर दो बजे वरोरा लाया जाएगा। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने बताया कि धानोरकर पिछले तीन दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले ही उनका किडनी स्टोन का ऑपरेशन किया गया था। इसी के बाद उनकी हालत खराब होना शुरू हो गई थी।बालू उर्फ सुरेश धनोरकर चंद्रपुर से सांसद थे।

     

     

    मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर में हालत गंभीर होने के बाद बालू को रविवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। पिछले दो दिन से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। वहीं चार दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया था। अस्पताल में भर्ती होने के कारण वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाए थे। उनकी पत्नी प्रतिभा धनोरकर वरोरा विधानसभा से विधायक हैं।4 मई 1975 को यवतमाल जिले में जन्मे धानोरकर के राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिवसेना से हुई थी।

     

     

     

    पार्टी के कई बड़े पदों पर काम करने के बाद 2009 में शिवसेना से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उनकी बहुत कम वोटों के अंतर से वह हार गए। 2014 में भद्रावती वरोरा से शिवसेना के विधायक बने, इसके बाद 2019 में उन्होंने शिवसेना से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें चंद्रपुर वाणी आर्णी से लोकसभा का चुनाव लड़ाया, वह सांसद चुने गए। वह महाराष्ट्र से एकमात्र कांग्रेस सांसद थे, पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ थी।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकूनो में 6 चीतों की मौत के बाद सरकार का फैसला, गांधी सागर और नौरादेही में किए जाएंगे शिफ्ट
    Next Article जम्मू-कश्मीर: यूपी से वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 यात्रियों की मौत, 64 यात्री हुए घायल

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.