Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर: यूपी से वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 यात्रियों की मौत, 64 यात्री हुए घायल
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर: यूपी से वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 यात्रियों की मौत, 64 यात्री हुए घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जम्मू-कश्मीर: यूपी से वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 यात्रियों की मौत, 64 यात्री हुए घायल
    श्रीनगर. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली में एक बस फिसलकर खाई में गिर गई. इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. जम्मू के डीसी ने बताया कि ये बस उत्तर प्रदेश से वैष्णो देवी जा रही थी. करीब 16 घायल यात्रियों को जम्मू के अस्पताल भेजा गया है. बताया गया कि बस 75 यात्रियों को लेकर कटरा जा रही थी. तभी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झज्जर कोटली के पास खाई में गिर गई.

     

     

     

    बताया गया कि उत्तर प्रदेश से माता वैष्णो देवी जा रही बस जम्मू से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर फिसलकर एक पुल के ऊपर से नीचे खाई में गिर गई. हादसा सुबह के समय हुआ और स्थानीय लोगों और पुलिस ने बस में से यात्रियों को बाहर निकाला. सीआरपीएफ, पुलिस और सेना की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और यात्रियों को बचाया. तत्काल कई एंबुलेंस बुलाईं गईं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. निकाले गए शवों को भी अस्पताल ले जाया गया है. बस को हटाने के लिए एक क्रेन लाई जा रही है.

     

     

    जिससे देखा जा सके कि कहीं कोई बस के नीचे तो नहीं फंसा है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुःख जताया है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. जबकि सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अशोक चौधरी ने कहा कि सूचना के मुताबिक बस अमृतसर से आ रही थी और उसमें बिहार के लोग सवार थे. वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंचे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्‍ट्र: कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन, पिछले कुछ दिनों से थे बीमार
    Next Article धनबाद हादसे में मारे गये लोगों के प्रति पीएम मोदी ने जतायी शोक व परिजनों को दो-दो लाख देने का किया ऐलान

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.