Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद हादसे में मारे गये लोगों के प्रति पीएम मोदी ने जतायी शोक व परिजनों को दो-दो लाख देने का किया ऐलान
    Breaking News Headlines झारखंड

    धनबाद हादसे में मारे गये लोगों के प्रति पीएम मोदी ने जतायी शोक व परिजनों को दो-दो लाख देने का किया ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2023Updated:May 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    धनबाद हादसे में मारे गये लोगों के प्रति जतायी शोक व परिजनों को दो-दो लाख देने का किया ऐलान
    धनबाद : धनबाद में बिजली का पोल गाड़ने के दौरान हुए हादसे में मारे गये लोगों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की है और प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये अतिरिक्त देने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल नेटवकिर्ंग साइट ट्विटर पर लिखा, धनबाद हादसे में मारे गये लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवार वालों को दुख सहने की ताकत दे। इस हादसे में घायल लोगों के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना करना हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए अतिरिक्त हादसे में मारे गये मजदूर के परिवार वालों को देने का ऐलान किया है। घायलों को पचास हजार रुपए मिलेंगे।

     

     

     

    धनबाद में बिजली का पोल गाड़ने के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी थी। जहां मजदूर काम कर रहे थे, वहां अचानक बिजली का पोल 25000 वोल्ट के ओवरहेड तार से छू गया। इस काम में आठ लोग लगे थे। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गयी। हादसा कतरास स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित झारखोर के पास हुआ था।

    हादसे में मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन है, इसे लेकर जांच शुरू हो गयी है। मजदूरों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है मजदूरों के पास ना हेलमेट था ना हाथ में पहनने के लिए दस्ताने, ना ही जूते और ना ही दूसरे सुरक्षा के उपकरण। डीआरएम का कहना है कि हमारी जानकारी के बगैर ही ठेकेदार इनसे इस तरह काम करा रहे थे।

     

     

     

    वहीं, दूसरी तरफ मजदूर के परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे हैं। ज्यादातर मजदूर अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। ऐसे में अब उनका परिवार कैसे चलेगा इसे लेकर भी परिवार वाले चिंतित हैं। मारे गये छह मजदूरों में से दो मजदूर लातेहार जिले के रहने वाले हैं। हादसे की खबर सुनते ही मजदूरों के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। लातेहार थाना क्षेत्र के रिचुघुटा के पतरातू गांव के रहने वाला दिनेश भुइयां (24) पिता पलवा भुइयां और बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई गांव के संजय राम (35) शामिल है। घटना के बाद से दिनेश भुइयां के घर आसपास के लोगों को आना लगा हुआ है। परिजनों को ढाढ़स बंधाया जा रहा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दिनेश की पत्नी ने बताया कि पति काम के सिलसिले में एक माह पहले धनबाद गया था। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी ने कहा, अब परिवार कैसे चलेगा। घर के हालात ठीक नहीं थे इसलिए वो कमाने बाहर निकले थे। उनका पूरा परिवार पति की कमाई पर निर्भर करना था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: यूपी से वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 यात्रियों की मौत, 64 यात्री हुए घायल
    Next Article आनंद मार्ग पर्यावरण सप्ताह के चौथे दिन तक बांटे गए 500 निशुल्क पौधे एवं बीज बॉल

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.