Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी में तीसरी लहर की आशंका बढ़ी, छोटे बच्चों के पैरेन्ट्स को पहले लगेगा टीका
    Breaking News Headlines

    एमपी में तीसरी लहर की आशंका बढ़ी, छोटे बच्चों के पैरेन्ट्स को पहले लगेगा टीका

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की बढ़ती आशंका को देखते हुए 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाएगी, ताकि कोरोना संक्रमण को और कम किया जा सके. इस आशय की बात एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान ने आज मध्यप्रदेश कोरोना वालिंटियर्स व जन अभियान परिषद के सदस्यों से चर्चा के दौरान कही. उन्होने कहा कि सभी ने जान पर खेलकर काम किया है, मानवता की सेवा करने वाले साथियों को स्वतन्त्रता व गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा. सीएम श्री चौहान ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने की बात की जा रही है जिसमें बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई गई है, ऐसे में जरुरी है कि बच्चों के माता-पिता स्वस्थ रहे, इसके लिए उनका वैक्सीन लगाना अनिवार्य है, कोई भी बच्चा अपने माता-पिता के बिना नहीं रह सकता है, उनके संक्रमित होने पर माता या पिता में से किसी एक का होना स्वाभाविक है. इस कारण यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में 12 साल के कम उम्र के सभी बच्चों के माता-पिता को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्हें कोरोना वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज पहले लगाया जाएगा. गौरतलब है कि अभी 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगों को टीका लगवाने के लिए आनलाइन रजिस्टे्रशन अनिवार्य है, ऐसे में यह बात साफ नहीं है कि 12 साल के उम्र के बच्चों के ऐसे माता-पिता जिनकी उम्र 44 से कम है, तो उन्हें कैसे टीका लगाया जाएगा. इसके लिए क्या-क्या कागजात जरूरी होंगे या फिर माता-पिता कैसे वैक्सीन लगवा पाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमलाइका अरोड़ा पर बोले अर्जुन कपूर- गर्लफ्रेंड मुझे सबसे बेहतर जानती है
    Next Article नीति आयोग ने जारी किया एसडीजी इंडिया इंडेक्स, केरल टॉप पर, फिसड्डी साबित हुआ बिहार

    Related Posts

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    November 12, 2026

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    November 12, 2026

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.