Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीति आयोग ने जारी किया एसडीजी इंडिया इंडेक्स, केरल टॉप पर, फिसड्डी साबित हुआ बिहार
    Breaking News Headlines

    नीति आयोग ने जारी किया एसडीजी इंडिया इंडेक्स, केरल टॉप पर, फिसड्डी साबित हुआ बिहार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नीति आयोग द्वारा एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2020-21 में केरल टॉप पोजिशन पर बरकरार है जबकि बिहार इंडेक्स में सबसे निचले पायदान पर है. सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स का यह इंडेक्स गुरुवार 3 जून को नीति आयोग ने जारी किया. इसके तहत राज्यों व यूनियन टेरीटरीज का सामाजिक, आर्थिक व पर्यावरणीय पैरामीटर्स पर प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है. इस इंडेक्स में केरल को 75 अंकों के साथ टॉप पोजिशन पर है. केरल के बाद हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु को 74 अंकों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है. बिहार, झारखण्ड और असम इस साल के इंडेक्स में सबसे बुरा प्रदर्शन करने वालों में शुमार रहे. इस इंडेक्स का तीसरा संस्करण जारी करते हुए नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा कि एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड के जरिए भारत की एसडीजीज को मॉनीटर करने की कोशिशों की दुनिया भर में प्रशंसा मिल रही है.

    इंडेक्स को पहली बार दिसंबर 2018 में लांच किया गया था और अब यह देश में एसडीजी पर प्रगति को मॉनिटर करने के लिए प्रमुख टूल बन गया है इसवे राज्यों के बीच वैश्विक लक्ष्यों पर रैंकिंग में आगे आने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पधाज़् शुरू कर दी है. इस इंडेक्स को देश में यूनाइटेड नेशंस के सहयोग से डेवलप किया गया था.

    इसके तहत पहले इंडेक्स में 13 गोल्स, 39 टारगेट्स और 62 इंडिकेटर्स कवर किए गए थे, जबकि दूसरे इंडेक्स में 17 गोल्स, 54 टारगेट्स और 100 इंडिकेटर्स को कवर किया गया था. इस साल जारी 2021-21 के इंडेक्स में 17 गोल्स, 70 टारगेट्स और 115 इंडिकेटर्स को कवर किया गया है. एसडीजी के तहत 2030 तक 17 गोल्स और 169 संबंधित टारगेट्स हासिल किए जाने हैं. एसडीजी दुनिया भर के नेताओं की महत्वाकांक्षी प्रतिबद्धता है, जिसके तहत समाज की बेहतरी वाली आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक एस्पेक्ट्स को आगे बढ़ाना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी में तीसरी लहर की आशंका बढ़ी, छोटे बच्चों के पैरेन्ट्स को पहले लगेगा टीका
    Next Article महाराष्ट्र सरकार की पहल: अपने गांव को ‘कोरोना मुक्त’ बनाओ और जीतो 50 लाख

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.