Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीनों सेना प्रमुखों ने कहा, सैनिकों के अदम्य साहस की कहानी है “इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3”
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    तीनों सेना प्रमुखों ने कहा, सैनिकों के अदम्य साहस की कहानी है “इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3”

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीनों सेना प्रमुखों ने कहा, सैनिकों के अदम्य साहस की कहानी है “इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3”

     

    “अन्य सभी लोगों से ज्यादा सैनिक ही शांति के लिए प्रार्थना करता है, क्योंकि यह सैनिक ही है, जिसे युद्ध के सबसे गहरे घावों और आघातों से गुजरना और सहन करना होता है।” अमेरिकी सैन्य कमांडर डगलस मैकआर्थर की ये पंक्तियां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने। यह बात उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह की पुस्तक “इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3” के लोकार्पण के अवसर पर कही।

     

    “इंडियाज मोस्ट फियरलेस” सीरीज की तीसरी पुस्तक है, जिसे पेंग्विन ने प्रकाशित किया। लोकार्पण कार्यक्रम में तीनों सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे (थल सेना), एअर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी (वायु सेना), एडमिरल आर. हरि कुमार (नैसेना) मुख्य अतिथि थे। अतिथियों का स्वागत आईजीएनसीए के डीन डॉ. प्रतापानंद झा ने किया। पुस्तक का लोकार्पण जनरल मनोज पांडे, एअर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी, एडमिरल आर. हरि कुमार, डॉ. प्रतापानंद झा, पुस्तक के लेखकद्य शिव अरूर और राहुल सिंह, पुस्तक की संपादक मिलि ऐश्वर्या, नीलिमा डालमिया ने किया। कार्यक्रम का आयोजन आईजीएनसीए और प्रभा खेतान फाउंडेशन ने किया था।

    लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते हुए एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने कहा, “इस पुस्तक में पूर्वोत्तर भारत के जंगलों से लेकर नियंत्रण रेखा, वास्तविक नियंत्रण रेखा से लेकर अरब सागर तक की कहानियां शामिल हैं।

     

    ” उन्होंने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक अद्भुत है। इस अवसर पर बोलते हुए एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा, “विचार आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कहानियां बनी रहती हैं।” उन्होंने बेंजामिन फ्रैंकलिन के कथन “या तो पढ़ने लायक कुछ लिखो या लिखने लायक कुछ करो” को उद्धृत करते हुए कहा कि दोनों लेखकों ने पढ़ने लायक किताब लिखी है। वहीं जनरल मनोज पांडे ने अपने संबोधन में कहा, “यह पुस्तक भारतीय सैनिकों के साहस, वीरता और बलिदान की कहानियों को पठनीय रूप में प्रस्तुत करती है।” उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तक की खासियत है कि यह सैनिकों के प्रयासों का मार्मिक और जीवंत लेखा-जोखा पेश करती है।

     

     

    “इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3” भारतीय सैनिकों के अकल्पनीय साहस और वीरता की कहानी है। यह पुस्तक पाठकों को युद्धभूमि में ले जाती है, जहां से हमारे कई वास्तविक नायक जीवित नहीं लौटते। रिपोर्ट और थोड़ी कहानी की शैली में लिखे गए इस पुस्तक के अध्याय प्रेरित और भावुक करते हैं और भारतीय सेना के प्रति मन में सम्मान और बढ़ाते हैं। दिल को छू लेने वाली ये कहानियां भारतीय सेना का वास्तविक गुणगाण करती हैं। इन्हें पढ़कर रोमांच और प्रेरणा मिलती है कि हमारे देश की पवित्र धरती ने कितने साहसी और लौह इरादों वाले वीर पैदा किए हैं। यह पुस्तक हमें सच्चे नायकों को पहचानने की दृष्टि देती है और बताती है कि हमारे सैनिक हमारी तरह साधारण मनुष्य हैं, उनमें भी भावनाएं हैं, लेकिन उनका साहस और संकल्प असाधारण है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में शीघ्र लोकायुक्त, सूचना आयुक्त, और विधि आयोग के चेयरमैन के रिक्त पद भरे जाय: राजेश शुक्ल
    Next Article जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने देर रात केजीबीवी, सुंदरनगर व सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.