Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने देर रात केजीबीवी, सुंदरनगर व सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने देर रात केजीबीवी, सुंदरनगर व सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 18, 2023Updated:January 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने देर रात केजीबीवी, सुंदरनगर व सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण*

    केजीवीबी में साफ सफाई एवं कुव्यवस्था देख वार्डन और किचेन इंचार्ज को लगाई फटकार, सुरक्षा व्यवस्था पर भी जताई नाराजगी*

    सदर अस्पताल के निरीक्षण में भी कई खामियां पाई गई, अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाते हुए दो दिनों के अंदर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुदरनगर का औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं कुव्यस्था पर नाराजगी जताते हुए वार्डन एवं किचेन इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई । निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रात्रि प्रहरी अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं थे वहीं किचेन व स्टोर रूम में सभी चीजें अस्त व्यस्त एवं गंदगी फैली थी। खाने के बर्तन गंदे पड़े हुए थे, पका हुआ भोजन भी खुले में रखा पाया गया । विद्यालय परिसर में बिजली का दुरूपयोग होते भी पाया गया । उपायुक्त द्वारा इस पूरे मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को शो कॉज किया गया है। वहीं केजीबीवी वार्डन एवं किचेन इंचार्ज को डीईओ द्वारा शो कॉज करते हुए संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर आगे विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया ।

    केजीबीवी का निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त मध्य रात्रि में सदर अस्पताल खास महल का औचक निरीक्षण करने पहुंची । अस्पताल परिसर की साफ सफाई, होम गार्ड व आउट सोर्सिंग स्टाफ की गैर मौजूदगी, मरीज के साथ बिस्तर पर उनके परिजनों के भी सोते हुए पाए जाने पर उन्होने सख्त नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई । उपायुक्त द्वारा मौके पर ड्यूटी रोस्टर की मांग की गई जिसे मौजूद स्टाफ प्रस्तुत नहीं कर पाये, वहीं इमरजेंसी में भी दो दिनों से मरीजों के एडमिट होने की जानकारी मिली। इस पूरी कुव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त द्वारा अस्पताल प्रबंधक को दो दिनों में व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गयी । उपायुक्त करीब डेढ़ घण्टे तक अस्पताल परिसर में रहीं तथा सभी वार्ड में जाकर उन्होंने वस्तुस्थिति को देखा, इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी उनका हाल चाल जाना और अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीओ धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, डीएसई सुश्री निशु कुमारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुश्री ज्योति कुमारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीनों सेना प्रमुखों ने कहा, सैनिकों के अदम्य साहस की कहानी है “इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3”
    Next Article राकेश तिवारी ने जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार की रैली पर हुए कायराना हमले की तीव्र शब्दों में भर्त्सना एवं निंदा की

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.