Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में शीघ्र लोकायुक्त, सूचना आयुक्त, और विधि आयोग के चेयरमैन के रिक्त पद भरे जाय: राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड में शीघ्र लोकायुक्त, सूचना आयुक्त, और विधि आयोग के चेयरमैन के रिक्त पद भरे जाय: राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में शीघ्र लोकायुक्त, सूचना आयुक्त, और विधि आयोग के चेयरमैन के रिक्त पद भरे जाय: राजेश शुक्ल

    राजेश शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ई मेल भेजा

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को ई मेल भेजकर झारखंड में लोकायुक्त , विधि आयोग के चेयरमैन, और सूचना आयुक्तों के नियुक्ति शीघ्र कराने का आग्रह किया है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने लिखा है कि पिछले ढाई बर्ष से राज्य में सूचना आयुक्त नही है नतीजतन जिन लोंगो को सूचना लेने में असुविधा हो रही है उनके मामलों को सुनने वाला कोई नही है। वही पिछले 19 महीने से राज्य में लोकायुक्त का भी पद रिक्त पड़ा है जिसके चलते लोकायुक्त कार्यालय अपने दायित्वों का संचालन ठीक ढंग से नही कर पा रहा है ।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि झारखंड में पिछले कुछ बरसो से विधि आयोग के चेयरमैन और सदस्यों का भी पद रिक्त पड़ा है। जिससे अनेक वैधानिक परेशानियों का सामना झारखंड को करना पड़ रहा हैं। किसी भी राज्य में मामलों का त्वरित विधि सम्मत निष्पादन के लिए विधि आयोग का बनाया जाना अति आवश्यक है। वही लोकायुक्त के नही रहने से पिछले 19 महीने से उनके कार्यालय में लंबित मामलों का निर्णय नही हो पा रहा है और न ही नए मामलों की सुनवाई ही संभव हो पा रही है । जबकि सूचना आयुक्त कार्यालयों में अपीलों की लंबी फेहरिस्त पड़ी है। कोई सुनने वाला नही है। जिससे निराशा है।

    श्री शुक्ल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा है कि इन वैधानिक पदों पर नियुक्ति नही होने से आम लोंगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही राज्य में नए नियम ,परिनियम बनाने में विधि आयोग की भी कोई भूमिका नही हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर मे झामुमो जिला समिति के द्वारा सीतारामडेरा आदिवासी एसोसिएशन मे एक बैठक का आयोजन
    Next Article तीनों सेना प्रमुखों ने कहा, सैनिकों के अदम्य साहस की कहानी है “इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3”

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.