Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन लोकसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू, चौथे चरण के लिए अधिसूचना हुई जारी
    Breaking News झारखंड राजनीति

    तीन लोकसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू, चौथे चरण के लिए अधिसूचना हुई जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अधिसूचना के साथ ही राज्य के तीन लोकसभा सीटों (दुमका, राजमहल (एसटी) और गोड्डा) के लिए नामांकन काम शुरू हो गया. श्री खियांग्ते सोमवार को निर्वाचन कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उनके साथ निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे और मनीष रंजन भी थे.
    तीनों सीटों पर कुल 6258 पोलिंग बूथ है. इसके लिए 6038 बैलेट यूनिट और 6522 वीवी पैट का इस्तेमाल किया जायेगा. एक जनवरी 2019 तक (बाद में संशोधित सूची जारी होगी) तीनों सीटों पर 4489640 मतदाता हैं. राजमहल में 14.34, दुमका में 13.69 तथा गोड्डा में करीब 16.94 लाख मतदाता होंगे. राजमहल में सात, दुमका में 11 तथा गोड्डा में छह ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे. 29 अप्रैल को तीनों सीटों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी होगी.  श्री खियांग्ते ने बताया कि चार चरणों में कुल 129636 मतदान कर्मी ड्यूटी पर लगाये जायेंगे. पहले चरण में 25727, दूसरे चरण में 39909, तीसरे चरण में 36464 तथा चौथे चरण में 27386 मतदानकर्मी चुनाव कार्य में लगाये जायेंगे. इसके अलावा करीब तीन हजार से अधिक सेक्टरोल मजिस्ट्रेट होंगे. एनएसएस और स्काउट और गाइड के वोलेंटियर भी दिव्यांगों को सहयोग करने के लिए मौजूद रहेंगे. दूसरे चरण में 65.87 लाख मतदाता डालेंगे वोट : श्री खियांग्ते ने बताया कि चौथे चरण में कुल 65.87 मतदाता मतदान करेंगे. इसमें कोरडमा में करीब 18.12, रांची में 19.10, खूंटी में 11.99 तथा हजारीबाग में करीब 16.60 लाख मतदाता मतदान करेंगे. इसमें अब कोई संशोधन नहीं होगा. 190025 मतदाता युवा हैं. इनकी आयु सीमा 18 से 19 साल के बीच की है.  मनीष रंजन ने बताया कि सभी बूथों पर आठ-आठ पोस्टर लगाये जायेंगे. इसमें मतदानकर्मियों की जिम्मेदारी के साथ-साथ मॉक पॉल की जानकारी भी रहेगी. वीवीपैट के साथ-साथ आपात स्थिति की जानकारी दी जायेगी. क्या करें, क्या नहीं, यह भी बताया जायेगा. मतदान केंद्र स्मोक और टोबेको फ्री होगा. दिव्यांगों के लिए रैम्प, व्हील चेयर के साथ-साथ वोटर गाइड भी रहेंगे.  विनय चौबे ने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ भी चिह्नित किये गये हैं. संवेदनशील बूथों में वैसे बूथों को रखा गया है, जो गांव-टोले में हैं, जहां लोगों को धमकाये जाने की सूचना है. इसकी पहचान की जा रही है.
    इसमें राजनीतिक दलों का सहयोग भी लिया जा रहा है. अति संवेदनशील में वैसे बूथों को चिह्नित किया गया है, जहां पिछले चुनाव में 75 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है. यह भी देखा जा रहा है कि एक ही पार्टी को 90 फीसदी से अधिक वोटिंग तो नहीं हुई है. इन बूथों पर केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरोड़पति हैं शिबू व गिलुवा सहित एनडीए व यूपीए के प्रमुख प्रत्याशी
    Next Article आतंक के शस्त्र IED से ताकतवर है लोकतंत्र का हथियार वोटर ID :पीएम मोदी

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.