लायंस क्लब भारत ने शनि मंदिर परिसर में किया खिचड़ी एवं खीर का महाप्रसाद वितरण
मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ‘लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत’ की ओर से बाराद्वारी स्थित शनि मंदिर परिसर में भव्य खिचड़ी एवं खीर वितरण (महाप्रसाद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच शुद्ध, पौष्टिक खिचड़ी और खीर का वितरण आदरभाव के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना एवं विधिवत भोग लगाने के उपरांत की गई। इसके पश्चात क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पंक्तिबद्ध होकर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने कहा कि लायंस क्लब सदैव निस्वार्थ भाव से समाज के हर वर्ग तक पहुँचने और सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “भूखों को अन्न देना और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारे क्लब की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी समरसता, दया और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं।”
इस पुनीत सेवा कार्य को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, सचिव आयुष्मान सिंह, कोषाध्यक्ष लायन सौरव आनंद, क्लब एडमिन लायन मीनल शर्मा, लायन राजेश सिंह, लायन करण गोराई, लायन सनातन गोराई, लायन आशीष चन्द्रा, लायन सौरव घटक, अमनदीप सिंह तथा मनिन्दर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सक्रिय योगदान दिया।

