Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित
    Breaking News Headlines झारखंड

    पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची, 11 अगस्त (भाषा) झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राज्य विधानसभा की ओर मार्च कर रहे अभ्यर्थियों पर की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आहूत बंद से मंगलवार को जनजीवन प्रभावित रहा।

    राज्य के अधिकतर स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि राजधानी रांची सहित कई अन्य शहरों में वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही।

    भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि सोमवार को रांची में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा पानी की बौछार करने, आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करने के विरोध में यह बंद बुलाया गया है।

    उन्होंने कहा कि बंद सुबह आठ बजे से आधी रात तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है।

    भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई को छात्रों के खिलाफ ‘अत्याचार’ करार दिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि वह छात्रों की शिकायतों का समाधान करने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग कर रही है।

    पार्टी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराने की प्रदर्शनकारियों की मांग का भी समर्थन किया है।

    इस बीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और ‘विधानसभा मार्च’ की घोषणा की है।

    एबीवीपी कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा से नयी विधानसभा परिसर तक मार्च निकालेंगे।

    रांची में सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति के बाद भाजपा ने बंद का आह्वान किया है। सोमवार को हजारों अभ्यर्थी विधानसभा मार्च में शामिल हुए थे। इस दौरान कई अवरोधक तोड़ दिए गए और प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी न्यायाधीश ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किया
    Next Article झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही भाजपा: कांग्रेस कांग्रेस झारखंड प्रदर्शन

    Related Posts

    बीएससी नर्सिंग में नामांकन नहीं मिलने पर 55 विद्यार्थी पहुंचे डीसी कार्यालय

    September 29, 2026

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति पर लाखों रुपये के गबन का आरोप, जांच की मांग

    September 29, 2026

    बारिगोड़ा में 65 फीट ऊंचे काल्पनिक भव्य मंदिर के रूप में सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएससी नर्सिंग में नामांकन नहीं मिलने पर 55 विद्यार्थी पहुंचे डीसी कार्यालय

    दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति पर लाखों रुपये के गबन का आरोप, जांच की मांग

    बारिगोड़ा में 65 फीट ऊंचे काल्पनिक भव्य मंदिर के रूप में सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

    *होटल के बंद कमरे में महिला से हैवानियत, हथियार के बल पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी*

    *बखरी के नदैल घाट में फिर उजागर हुआ देह व्यापार का सच, महापंचायत का संकल्प भी टूटा*- *प्रशासन की कार

    टाटा मोटर्स में बेहतर बोनस समझौते पर यूनियन पदाधिकारियों का सम्मान

    *बखरी पुस्तकालय पोखर की दुर्दशा पर उठा सवाल, लाखों खर्च फिर भी बुरा हाल*

    बिंदल मॉल फायरिंग मामले में चार कथित साजिशकर्ता गिरफ्तार

    सोनारी में शुरू हुई निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा

    favorite rest article 772392

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.