Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को सैनिक सम्मान यात्रा निकालेगी संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन, शामिल होंगे शहर के हजारों देशभक्त, संस्था ने शुरू की व्यापक तैयारी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दी विस्तृत जानकारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड राजनीति

    कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को सैनिक सम्मान यात्रा निकालेगी संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन, शामिल होंगे शहर के हजारों देशभक्त, संस्था ने शुरू की व्यापक तैयारी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दी विस्तृत जानकारी

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को सैनिक सम्मान यात्रा निकालेगी संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन, शामिल होंगे शहर के हजारों देशभक्त, संस्था ने शुरू की व्यापक तैयारी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दी विस्तृत जानकारी

     

     

    जमशेदपुर। शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को ‘सैनिक सम्मान यात्रा’ निकाली जाएगी। शनिवार को साकची के स्थित कालीमाटी बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेस-वार्ता में संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सैनिक सम्मान यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी 26 जुलाई, दिन- बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिक सम्मान यात्रा मानगो गांधी मैदान से सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी।

     

     

    जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी और गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर सम्पन्न होगी।शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर एवं नमन कर यात्रा का विधिवत समापन होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा में देशभक्ति गीत और देशभक्ति झांकी भी रहेगी। वहीं, यात्रा में शामिल सभी लोग हाथो में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि सैनिक सम्मान यात्रा के मार्ग में आने वाले सभी शहीद के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा।

     

     

     

    उन्होंने बताया कि सैनिक सम्मान यात्रा मे शामिल होने के लिये शहर के विभिन्न सामाजिक संस्था, पूर्व सैनिकगण समेत शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने लौहनगरी वासियों से सैनिक सम्मान यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और युवा वर्ग को देशप्रेम के प्रति प्रेरित करने की अपील की है।

     

     

    इन मार्गों से होकर गुजरेगी सैनिक सम्मान यात्रा: संस्था द्वारा सैनिक सम्मान यात्रा के मार्ग का विवरण जारी किया गया है। जिनमें यात्रा मानगो गांधी मैदान से प्रारंभ होकर खुदीराम बोस चौक, मानगो पुल, साकची गोलचक्कर, जुस्को गोलचक्कर, बिस्टुपुर, जुगसलाई, स्टेशन, बर्मामाइंस, लालबाबा फाउंड्री, टिनप्लेट चौक के रास्ते गोलमुरी गोलचक्कर होकर गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक में सम्पन्न होगी।

     

     

     

    इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से नामया स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़गी, विमल बैठा, निधि केडिया, इंदरजीत सिंह, धवल सेठ, पूर्णेन्दु आचार्य, सतप्रीत सिंह, निर्मल कुमार व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसंघ काल के नेता जमशेदपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनमोहन चौधरी का निधन भाजपा के साथ-साथ ब्रह्मर्षि समाज में शोक की लहर
    Next Article भारत सरकार के मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिले राजेश शुक्ल

    Related Posts

    किरण नेत्रालय में निःशुल्क150से अधिक लोगों को हुई नेत्र जाँच। बीहट।

    October 3, 2026

    मोदी सरकार ने जाति और धर्म देखकर विकाश नहीं किया सभी का सपना साकार किया है

    October 3, 2026

    सड़क की बदहाली से बाइक अनियंत्रित, दो युवक जख्मी

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Stake Casino Connexion et Jeux Mobiles : Un Guide pour des Sessions Rapides et un Jeu Crypto Instantané

    Stake Casino Login και Άμεσο Crypto Gaming: Οδηγός του Παίκτη για Γρήγορες Συνεδρίες

    किरण नेत्रालय में निःशुल्क150से अधिक लोगों को हुई नेत्र जाँच। बीहट।

    मोदी सरकार ने जाति और धर्म देखकर विकाश नहीं किया सभी का सपना साकार किया है

    सड़क की बदहाली से बाइक अनियंत्रित, दो युवक जख्मी

    भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरवार आयोजित

    *54वें जिला स्थापना दिवस पर दुर्गा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. रमण कुमार झा को डीएम ने किया सम्मानित*

    सास पर गर्म तेल डालने की आरोपित पतोहू गिरफ्तार

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.