Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत सरकार के मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिले राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड बिहार रांची राजनीति

    भारत सरकार के मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिले राजेश शुक्ल

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2023Updated:July 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत सरकार के मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिले राजेश शुक्ल

    अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए योजनाएं बनाने और उसे मूर्त रूप देने की मांग

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज प्रातः भारत के श्रम, नियोजन, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से उनके नई दिल्ली आवास पर भेट की तथा झारखंड में अधिवक्ताओं की कठिनाइयों और परेशानियों से अवगत कराया।

    श्री शुक्ल ने अपने 40 मिनट की श्री यादव से मुलाकात में झारखंड में जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने, अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए आर्थिक पैकेज देने तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की भी मांग रखी।

    श्री शुक्ल ने श्री यादव से अधिवक्ताओं के प्रस्तावित और घोषित सामुहिक बीमा योजना को शिघ्र मूर्त रूप देने तथा सभी झारखंड के जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशनो का नया वातानुकूलित बार भवन का निर्माण कराने की भी मांग की।

    श्री शुक्ल ने झारखंड के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए अस्वस्थता में इलाज के लिए राष्ट्रीय अस्पतालों में रियायती दरों पर इलाज की सुविधा सुलभ कराने का भी आग्रह किया।

    श्री यादव ने श्री शुक्ल को आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार अधिवक्ताओं के हितों और उनके कल्याणकारी योजनाओं को हर स्तर पर मूर्त रूप देंगी। श्री यादव स्वयं भी वरिष्ठ अधिवक्ता रहे है ने श्री शुक्ल के प्रयास की सराहना की और कहा कि श्री शुक्ल ने बराबर अधिवक्ताओं के हित की रक्षा के लिए काम किया है।

    श्री शुक्ल ने पिछले दिनों भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से भी भेंट की थी ज्ञापन भी झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्यों के साथ दिया था। जिसमे विधि मंत्री ने पूरे देश के साथ झारखंड के जिला और अनुमंडल न्यायालयों में भी बेहतर आधारभूत संरचना बढ़ाने की घोषणा भी की ।

    श्री शुक्ल ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री श्री डॉ जीतेन्द्र सिंह से भी मुलाकात किया तथा कई विषयों पर विस्तार से उन्हें अवगत कराया। श्री शुक्ल ने बार कौंसिल ऑफ इंडिया की बैठक में भी भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकारगिल विजय दिवस पर बुधवार को सैनिक सम्मान यात्रा निकालेगी संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन, शामिल होंगे शहर के हजारों देशभक्त, संस्था ने शुरू की व्यापक तैयारी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दी विस्तृत जानकारी
    Next Article टाटानगर स्टेशन चौक पर मण्डल कांग्रेस ने आम सभा का आयोजन कर मोदी के गलत नीति पर हल्ला बोला”भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ” कार्यक्रम में उमड़े कांग्रेसजन

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.