Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस की कार्रवाई, अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर

    कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस की कार्रवाई, अरब सागर में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026Updated:September 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर अरब सागर में नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त नशीले पदार्थों की कीमत करीब 3 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है.

    खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में लक्षद्वीप के पश्चिम में एक संदिग्ध नाव की निगरानी शुरू की थी. समुद्र और हवा से लगातार निगरानी के बाद 25 सितंबर को ईरानी धौ का पीछा कर उसे रोका गया. नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लेने के बाद उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान नाव से बड़ी मात्रा में हाई-ग्रेड नशीले पदार्थ बरामद हुए. इसके बाद नाव, पांचों हिरासत में लिए गए लोगों और जब्त ड्रग्स को सुरक्षा घेरे में मुंबई लाया गया. यहां संयुक्त पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, इस कार्रवाई से समुद्री रास्ते के जरिए भारत में नशीले पदार्थ पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. इसे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समुद्री मार्गों से होने वाली ड्रग्स तस्करी पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है. भारतीय तटरक्षक बल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह अभियान उसके मजबूत निगरानी नेटवर्क, समुद्री क्षेत्र में प्रभावी नियंत्रण और भारत के संप्रभु जलक्षेत्र तथा विस्तारित समुद्री क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

    तटरक्षक बल ने कहा कि यह मिशन केंद्र सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य जन जागरूकता, क्षमता निर्माण और पुनर्वास के माध्यम से नशा मुक्त भारत का निर्माण करना है. आईसीजी ने कहा कि वह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, युवाओं को नशीली दवाओं के प्रकोप से बचाने और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी में महिला से दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की आज PMLA की विशेष अदालत में सुनवाई 

    Related Posts

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    September 30, 2026

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    September 30, 2026

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    एशियन गेम्स: महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों को ब्रॉन्ज, भारत के कुल पदक 52 हुए

    गया जी पहुंचीं बाला साहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे, पितरों के लिए किया तर्पण और पिंडदान

    विश्व पर्यटन दिवस पर महाबोधि मंदिर पहुंचा सीयूएसबी छात्रों का दल, विरासत संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

    एनसीईआरटी ने बदला कक्षा 9 का इतिहास अध्याय, सिख गुरुओं से लेकर शिवाजी और जाटों के संघर्ष का जिक्र

    बैंक को एफडी पर रोज बतानी होगी ब्याज दर, 10 बजे लगेगा पता, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

    MP- भरभराकर गिरा 2 मंजिला मकान, महिला और बच्ची समेत 2 की मौत, 8 साल का बच्चा सकुशल बचा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की आज PMLA की विशेष अदालत में सुनवाई 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.