झामुमो के प्रखंड प्रतिनिधियों ने बिजली के उजाला योजना का किया उदघाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत मंडल पाड़ा में हेमसा पुखुर के समीप मुख्यमंत्री उजाला योजना के तहत गांव में Lt बिजली तार, क्षतिग्रस्त खंबा बदलना, ट्रांसफार्मर लगाने आदि कार्य का प्रखंड प्रतिनिधि मंडल सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भकत, रमेश सोरेन, वीरेन पात्रों ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। ज्ञात हो की प्रखंड के अंतर्गत 34 पंचायत के विभिन्न गांवों में यह काम चलेगी। इस अवसर पर झामूमों पोटका पंचायत कमेटी के अध्यक्ष दीपू मंडल, हराधन मुंडा, समीर सरदार, सलखन हेंब्रम, संतोष कुमार, सोनू महतो अभियंता, कंचन मादीना आदि उपस्थित थे।

