पूजा पंडाल उद्घाटन के लिए सांसद को न्योता
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने 16 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम छह बजे आयोजित उद्घाटन समारोह के लिए सांसद जोबा माझी को आमंत्रित किया है। समिति के सदस्यों ने सांसद प्रतिनिधि व झामुमो नेता केपी सोरेन के आवास पर आमंत्रण पत्र सौंपा। मौके पर अध्यक्ष सुसेन महतो, सचिव फूलकांत झा, रिंकू ठाकुर, अमृत महतो, इंद्रकांत झा, खोखन, सचिन, कार्तिक, संजय और बड़कू महतो मौजूद थे।

