आज 24जुलाई 2021 को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला जामताड़ा का एक शिष्टमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष जामताड़ा निलाम्बर मंडल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डा• इरफान अंसारी से मिलकर सभी 65 000 पारा शिक्षकों का स्थायीकरण वेतनमान जल्द मिले एवं एन सी, अप्रशिक्षित, विसंगति सभी मांगों से संबंधित भावनाओं से अवगत कराया। आम पारा शिक्षकों की जो भावना है वर्तमान समय में उनसे भी अवगत कराया माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव पूर्व किए गए वायदे एवं विधायक महोदय द्वारा भी चुनाव पूर्व किए गए वायदे को याद दिलाया। 15 अगस्त से पूर्व पारा शिक्षकों की समस्याओं का हल निकालते हुए वेतनमान की प्रक्रिया कैबिनेट से पारित करवाने का आग्रह किया गया। साथ ही मोर्चा की ओर से यह चेतावनी भी दिया गया। अब पारा शिक्षको का धैर्य जवाब दे रहा है 15 अगस्त तक हम लोग सरकार से पारा शिक्षकों की मांगों को मानने का समय देते हैं। अन्यथा 15 अगस्त के बाद हम लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे अब समय नहीं है बहुत समय पार हो चुका है इसलिए सरकार हमारी मांगों को अति शीघ्र पूरा करे। सभी बातें सुनकर विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने पारा शिक्षकों के शिष्टमंडल से कहा आप लोग धैर्य रखिए आप लोग हमारे भाई बंधु हैं आप लोगों के साथ हम लोग पहले भी थे आज भी हैं कोरोना काल के कारण कुछ विलम्भ हुआ है लेकिन आप लोगों का मांग अवश्य पूरा होगा आप लोग विखंडित नहीं होईए ।मैं पूर्ण रूप से आप लोगों के साथ हूं साथ ही मैं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को आपकी भावनाओं से अवगत कराउंगा। जितना जल्दी हो आपकी मांगों को पूरा करवाने का प्रयास करूंगा।शिष्टमंडल में मौजूद मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी रविंद्र सिंह, शकील उजमा,परमानन्द भंडारी ,रंजीत महतो,सुरेश मंडल, काशीनाथ पंडित, नारायण भंडारी,दिलिप कु•झा,मृणाल कांति दास,राकेश दास आदि पारा शिक्षकगण थे।

