Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपये तक बढ़े दाम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपये तक बढ़े दाम

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं. तेल-गैस कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों में 60 से 70 रुपये से अधिक तक की बढ़ोतरी की है. अलग-अलग शहरों में टैक्स के आधार पर इसकी नई कीमत अलग-अलग है. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 62.50 रुपये बढ़ गई है. इसके बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 2,810 रुपये हो गई है. त्योहारी सीजन में होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार में कमर्शियल गैस की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर इन कारोबारों की लागत पर पड़ सकता है.

    इससे पहले सितंबर में भी कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. लगातार दूसरी बार कीमत बढ़ने से कारोबारियों की लागत और बढ़ सकती है.

    दरअसल, होटल, रेस्टोरेंट और छोटे भोजनालय खाना पकाने समेत रोजमर्रा के कारोबार में बड़े पैमाने पर कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं. गैस महंगी होने से खाद्य पदार्थ और पेय तैयार करने की लागत बढ़ सकती है. खासकर कम मार्जिन पर कारोबार करने वाले छोटे प्रतिष्ठानों पर इसका अधिक असर पड़ने की संभावना है. कारोबारियों पर बढ़ी लागत का बोझ पड़ने की स्थिति में इसका असर ग्राहकों से लिए जाने वाले दाम पर भी दिखाई दे सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटे गिरफ्तार जमशेदपुर, कोलकाता और देवघर में ED की एक साथ छापेमारी | पिता-पुत्र को रांची ले गई टीम
    Next Article चुनाव आयोग के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति तय, मार्च, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन का ऐलान

    Related Posts

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    October 13, 2026

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    October 13, 2026

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Beef Free Spin Multipliers: Wann sie gelten

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    वनकाम झारखण्ड की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वालों की अब खैर नहीं,चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई बड़ी कार्रवाई!

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.