Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज: सूर्यकुमार यादव बने टीम इंडिया के कप्तान
    Breaking News Headlines

    भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज: सूर्यकुमार यादव बने टीम इंडिया के कप्तान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया. कमेटी ने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है और सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया है. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम का उप-कप्तान चुना गया है. आखिरी दो मैचो में श्रेयस अय्यर को चुना गया है और उन्हें उप-कप्तान भी बनाया गया है.

     

    वैसे लंबे समये से हार्दिक पंड्या भारत की टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे थे. लेकिन पंड्या को वनडे वर्ल्ड कप में चोट लग गई थी और इसी कारण वह बाहर हो गए थे. इसी के चलते वह ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में भी नहीं खेलेंगे. सेलेक्शन कमेटी ने इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. टीम में यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा को चुना गया है. एशिया कप में चोटिल होने वाले अक्षर पटेल की वापसी हुई है. अक्षर चोट के कारण वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेले थे, लेकिन अब वह फिट होकर वापसी को तैयार हैं. उनके अलावा पंड्या के चोटिल होने के बाद टीम का हिस्सा बने प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम में चुने गए हैं. वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह को भी टीम में चुना गया है.

     

    रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय से टीम इंडिया के लिए टी20 नहीं खेले हैं और इसलिए पंड्या को कमान सौंपी गई थी. आयरलैंड दौरे पर टी20 टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह ने की थी लेकिन इस सीरीज में उन्हें भी आराम दिया गया है. शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव को भी आराम दिया गया है.

    टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मैच 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेलना है. 26 नवंबर को दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. 28 नवंबर को तीसरा मैच गुवाहाटी में होगा. आखिरी दो मैच रायुपर और बेंगलुरू में एक दिसंबर, तीन दिसंबर को होंगे. इन दो मैचों के लिए अय्यर टीम के साथ जुडेंगे और उप-कप्तानी संभालेंगे.

    ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार, श्रेयस अय्यर (आखिरी दो टी20 के लिए)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रूडो सरकार को सांसद ने किया आगाह: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला करेंगे खालिस्तानी
    Next Article उत्तरकाशी हादसा: टनल में फंसे मजदूरों को 9 दिन बाद नसीब हुआ खाना, सामने आया पहला वीडियो

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.